20.2 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
HomeमौसमWeather Update: जूनागढ़ में बाढ, असम में घर-सड़क-पुल तबाह! अगले पांच दिनों...

Weather Update: जूनागढ़ में बाढ, असम में घर-सड़क-पुल तबाह! अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update: भारी बारिश की वजह से सबसे ज्यादा असम में काफी नुकसान हुआ है। बा​ढ़ के कारण असम बाढ़ में घर-सड़क-पुल-खेत सब तबाह हो गए है।

Weather Update: देशभर में झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर मानसून की रफ्तार कम हो गई हैै। वहीं, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है। असम, गुजरात और मुंबई सहित कई भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालाब बने हुई है। भारी बारिश की वजह से सबसे ज्यादा असम में काफी नुकसान हुआ है। बा​ढ़ के कारण असम बाढ़ में घर-सड़क-पुल-खेत सब तबाह हो गए है। अब तक 113 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13 हजार लोगों को विस्थापित किया गया है। गुजरात में भी हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

असम बाढ़ में घर-सड़क-पुल-खेत सभी नष्ट

असम में बाढ़ में लगभग 2.72 लाख आबादी प्रभावित है। इस साल की बाढ़ में बिजली गिरने और तूफान के कारण अब तक 113 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ और पानी के तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में घर, सड़के, पु​ल और खेत सभी तबाह हो गए है। ताजा अपडेट के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र सहित दो प्रमुख नदियां अभी भी दो स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि मौजूदा समय में 31 राजस्व क्षेत्रों और 13 जिलों के 695 गांवों में प्रभावित आबादी की संख्या 2,72,037 है।

अगले पांच दिन हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बरसात की स्थिति अभी धीमी है, लेकिन ये अगले कुछ दिनों में रफ्तार पकड़ सकती है।

पोरबंदर में बाढ़ में फंसे लोगों को किया रेस्क्यू

गुजरात के पोरबंदर में भारी बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश के कारण पूरे इलाके में बाढ़ आ गई। दमकल कर्मी इसमें फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं। दमकल कर्मचारियों ने अभियान के पहले चरण में एक दिव्यांग दंपत्ति को ऑटो रिक्शे से बाहर निकाला। इसके अलावा दमकल कर्मचारियों ने रोकड़िया हनुमान मंदिर के पास से भी 13 लोगों को रेस्क्यू किया। जूनागढ़ में शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, इसकी वजह से पूरे जिले में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

जूनागढ़ में भारी बारिश से बाढ़ के हालात

जूनागढ़ में आज सुबह से हो रही भारी बारिश की वजह से दामोदर कुंड में जलभराव की स्थिति बन गई है। सोनरख नदी उफान पर है। इस वजह से दामोदर कुंड में स्थिति खतरनाक हो गई। इसके आसपास के इलाकों में जनजीवन ठप हो गया है। लगातार हो रही बारिश से जलभराव और बढ़ने की आशंका है जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। पूरे प्रदेश में कई दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है जिसकी वजह से सोनरख नदी उफान पर है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.2 ° C
20.2 °
20.2 °
56 %
0.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular