11.1 C
New Delhi
Wednesday, December 10, 2025
HomeराजनीतिUP Assembly By-election Result: यूपी में चल गया बाबा का जादू, सात...

UP Assembly By-election Result: यूपी में चल गया बाबा का जादू, सात सीटों पर भाजपा गठबंधन जीता, दो पर सपा

UP Assembly By-election Result: उत्तर प्रदेश में हुए 9 विधानसभा उपचुनावों के नतीजे में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 7 सीटों पर जीत मिली, जबकि सपा को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई।

UP Assembly By-election Result: उत्तर प्रदेश में हुए 9 विधानसभा उपचुनावों के नतीजे में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 7 सीटों पर जीत मिली, जबकि सपा को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई। यह परिणाम उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह आगामी चुनावों के लिए दोनों प्रमुख दलों की स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। बीजेपी गठबंधन की जीत ने पार्टी के चुनावी मजबूत स्थिति को दर्शाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव में मिली जीत के बाद कहा, जनता ने इस चुनाव के जर‍िए सपा और इंडिया गठबंधन के लूट और झूठ के खत्म होने की उद्घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश उपचुनाव के नतीजे

प्रयागराज की फूलपुर सीट पर मतगणना पूरी हो गई है. बीजेपी के दीपक पटेल ने सपा प्रत्‍याशी मुतजबा सिद्दीकी को 10 हजार वोटों से हराया। मीरापुर उपचुनाव में रालोद की मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है। मिथिलेश पाल को कुल 84304 वोट मिले हैं। उन्होंने 30796 वोटों के अंतर से सपा की सुंबुल राणा को मात दी है। सीसामऊ में सपा कैंडिडेट नसीम सोलंकी को 69714 वोट मिले उन्होंने बीजेपी के सुरेश अवस्थी को 8564 वोटों से हरा दिया। 15377 वोटो से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव करहल उपचुनाव जीते। अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से सुरेंद्र दिलेर भाजपा के विधायक बने। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को हराकर कुंदरकी सीट पर विजय प्राप्त की। मझवां उपचुनाव की मतगणना में आखिरी राउंड की गिनती पूर्ण हो गई है। भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य 4922 वोट से जीतीं। सुचिस्मिता मौर्य को 77737 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर सपा की डॉ ज्योति बिंद रहीं, उन्हें 72815 वोट मिले हैं। 34927 वोट हासिल कर बसपा के दीपू तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।

सपा और इंडिया गठबंधन के लूट और झूठ के खत्म होने की उद्घोषणा : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद आयोजित विजय उत्सव में सपा और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जनादेश यह साबित करता है कि देश और प्रदेश विरासत और विकास को साथ लेकर चलेगा, न कि लूट और झूठ के कुत्सित विचारों के साथ। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव का परिणाम भाजपा के लिए आशानुरूप है, और जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कमल के फूल को समर्थन दिया है। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और प्रदेश की जनता ने नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है : अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा उपचुनाव पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनाने वालों के हथकंडे तस्वीरों में कैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’

यह भी पढ़ें-

Bihar By-Election Result 2024: बिहार की चारों सीटों पर एनडीए का कब्जा, जनसुराज और आरजेडी को झटका

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
11.1 ° C
11.1 °
11.1 °
76 %
1.5kmh
51 %
Wed
26 °
Thu
25 °
Fri
25 °
Sat
26 °
Sun
24 °

Most Popular