20 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर में 1000 युवाओं से करेंगी संवाद, ब्लड डोनर्स...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर में 1000 युवाओं से करेंगी संवाद, ब्लड डोनर्स भी होंगे सम्मानित

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान रायपुर में युवा प्रबोधन एवं सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति स्कूल और कॉलेजों के करीब 1,000 चुनिंदा विद्यार्थियों से संवाद करेंगी। साथ ही, स्वैच्छिक रक्तदान के जरिए समाजसेवा में योगदान देने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित भी करेंगी।

इंडोर स्टेडियम में युवाओं से संवाद

22 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रपति से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का सम्मान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करना है।

जगदलपुर में मुरिया दरबार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी। यहां वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगी। यह आयोजन बस्तर की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे आदिवासी समाज की ‘जन-संसद’ भी कहा जाता है, जहां जनजातीय प्रतिनिधि अपनी समस्याएं, मांगें और क्षेत्र से जुड़े मुद्दे रखते हैं।

लालबाग में सभा को करेंगी संबोधित

जगदलपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लालबाग में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगी। उनके दौरे के दौरान रायपुर में युवा संवाद और रक्तदाताओं के सम्मान के साथ-साथ बस्तर की जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक परंपराओं को भी प्रमुखता मिलेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
20 ° C
20 °
20 °
53 %
2.4kmh
100 %
Fri
23 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
36 °

Most Popular