29.2 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeराजनीतिChhattisgarh Assembly By-election Result: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने लहराया जीत का परचम,...

Chhattisgarh Assembly By-election Result: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस को झटका

Chhattisgarh Assembly By-election Result: छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे में बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

Chhattisgarh Assembly By-election Result: छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुनील कुमार सोनी ने कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा को 46,167 वोटों के अंतर से हराया। सुनील कुमार सोनी (भाजपा) को कुल 89,220 वोट मिले। आकाश शर्मा (कांग्रेस) को 43,053 वोट मिले। यह जीत भाजपा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें पार्टी ने कांग्रेस को स्पष्ट अंतर से हराया है।

सुनील कुमार सोनी 46,167 वोट से जीते

रायपुर नगर दक्षिण उपचुनाव की मतगणना शुरू होते ही रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखने लगे थे। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसमें भी भाजपा आगे रही। इसके बाद, जब ईवीएम के परिणाम आए, तो सुनील कुमार सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों के अंतर से मात दी और 89,220 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को 43,053 वोट मिले। यह परिणाम भाजपा की बढ़त और मजबूत स्थिति को दर्शाता है, जिसने उपचुनाव के दौरान मजबूत प्रदर्शन किया।

सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर नगर दक्षिण उपचुनाव में सुनील कुमार सोनी की प्रचंड जीत के बाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए कहा कि यह जीत दक्षिण विधानसभा की जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, और भाजपा के पदाधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सुनील सोनी को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह जीत प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा जताया है, और पार्टी ने दस महीने में किए गए कार्यों के लिए जनता ने मुहर लगाई है।

30 उम्मीदवार थे मैदान में

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई थी। उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 50.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। कुल 30 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था।

बीजेपी का गढ़ है ये सीट

2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने 1,09,263 वोट प्राप्त कर 67,719 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी, और यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है।

यह भी पढ़ें-

Bihar By-Election Result 2024: बिहार की चारों सीटों पर एनडीए का कब्जा, जनसुराज और आरजेडी को झटका

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
70 %
3.7kmh
98 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular