28.6 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
HomeदुनियाKuwait Fire: कुवैत अग्रिकांड में अब तक 42 भारतीय की मौत, DNA...

Kuwait Fire: कुवैत अग्रिकांड में अब तक 42 भारतीय की मौत, DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान, विदेश मंत्रालय की टीम हुई रवाना

Kuwait Fire: कुवैत के मंगाफ शहर में एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग में 42 भारतीयों की जान जा चुकी है। इस भीषण अग्निकांड में कुल मिलाकर 49 विदेशी कामगारों की मौत हो गई है।

Kuwait Fire: कुवैत के मंगाफ शहर में एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग में 42 भारतीयों की जान जा चुकी है। इस भीषण अग्निकांड में कुल मिलाकर 49 विदेशी कामगारों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें नेपाल और पाकिस्तान कई अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं। इस हादसे में 50 से अधिक घायल भी हुए है। घायलों में भी अधिकांश भारतीय नागरिक ही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर कुवैत अग्निकांड पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। कुवैत में भारतीय दूतावास ने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन +965-65505246 शुरू की है। पीड़ितों के नामों की पहली सूची आज बाद में जारी होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय की टीम हुई रवाना

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि घायलों को इलाज के लिए पांच सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने विदेश राज्यमंत्री कीर्ति व‌र्द्धन सिंह को कुवैत के लिए रवाना किया है। वहां स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर घायलों को राहत दिलाने और मृतकों के शवों को स्वदेश लाने में मदद करेंगे।

शवों की पहचान हुई मुश्किल, अब होगा DNA टेस्ट

केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि कुवैत में आग लगने से मारे गए कुछ भारतीयों के शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। पीड़ितों की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की जा रही है। इस घटना के बाद ऐसे भवन मालिकों और कंपनी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। ये लोग लागत कम करने के लिए कानून का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में विदेशी मजदूरों के अत्यंत असुरक्षित परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करते हैं।

भारतीय वायुसेना का विमान लाएगा शव

विदेश राज्य मंत्री का पदभार संभालने के तुरंत बाद खाड़ी देश जाने वाले गोंडा के सांसद ने कहा कि शवों को घर लाने के लिए भारतीय वायुसेना का विमान तैयार है। उन्होंने कहा कि जैसे ही शवों की पहचान की जाएगी, उनके परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही हमारा वायुसेना का विमान शवों को वापस ले आएगा।

मृतक परिवारों के लिए दो लाख के मुआवजे का किया ऐलान

कुवैत अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अग्निकांड के जांच के आदेश दिए

कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने अधिकारियों को अग्निकांड की जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के चलते यह त्रासदी हुई है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पीडि़तों के स्वजन को भेजे गए शोक संदेश में अमीर ने अपनी गहरी संवेदना और दुख व्यक्त किया।

तमिलनाडु और केरल में पसरा मातम

कुवैत अग्रिकांड के बाद भारत में तमिलनाडु और केरल में मातम पसरा हुआ है। केरल के दो और मृतकों की पहचान की गई है। बताया जा रहा हे कि मृतकों की पहचान लुकोस (48) और साजन जॉर्ज (29) के रूप में हुई है। ये दोनों मृतक केरल के कोल्लम शहर के मूल निवासी थे। एक अन्य मृतक, साजन जॉर्ज, एम.टेक स्नातक, कोल्लम के पुनालुर का निवासी था। लुकोस 18 साल से कुवैत में एनबीटीसी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे। परिवारजनों के मुताबिक वह अगले हफ्ते घर यानी भारत आने वाले थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
54 %
3.5kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular