29 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG PSC Scam: ED की 9 ठिकानों पर बड़ी रेड, उत्कर्ष चंद्राकर...

CG PSC Scam: ED की 9 ठिकानों पर बड़ी रेड, उत्कर्ष चंद्राकर के यहां से 8 लाख कैश जब्त

CG PSC Scam: ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग अलग टीमों ने पीएससी के पूर्व सचिव जेके ध्रुव, पूर्व आईएएस अमृत खलखो,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और सहायक नियंत्रक गणवीर के भिलाई, रायपुर के 9 ठिकानों घरों में दबिश दी थी। दिन भर चली पड़ताल रात 9.30 बजे सिमटी।

इस छापे को ईडी ने काफी सफल बताया है। यह भी कहा है कि उसे ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस मामले में सीबीआई ने बीते महिनों में अच्छा काम कर रखा था। आज के छापे में ईडी ने सोनवानी के करीबी उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख रुपए नगद जब्त किया है।

साथ ही ईडी सूत्रों ने बताया कि उसने अपनी जांच के दायरे में सोनवानी के नेतृत्व वाले पीएससी द्वारा 2019-22 तक आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को शामिल किया है। इस जांच में इन परीक्षाओं में की गई अनियमितता के क‌ई डिजिटल और दस्तावेजी सबूत भी सीज किया है। अब वह इनका फोरेंसिक जांच कराते हुए जांच को आगे बढ़ाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
84 %
2.6kmh
99 %
Fri
29 °
Sat
26 °
Sun
33 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular