29.2 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeदुनियाCanada Election 2025: लिबरल पार्टी की चौथी बार सत्ता में वापसी, PM...

Canada Election 2025: लिबरल पार्टी की चौथी बार सत्ता में वापसी, PM मोदी ने दी बधाई

Canada Election 2025: कनाडा की लिबरल पार्टी ने चौथी बार सत्ता में वापसी की है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में मिली यह जीत कई मायनों में हैरान करने वाली है।

Canada Election 2025: कनाडा की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में लिबरल पार्टी ने लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की है। यह जीत कई मायनों में हैरान करने वाली है, क्योंकि वर्ष की शुरुआत में लिबरल पार्टी बेहद कमजोर स्थिति में नजर आ रही थी और माना जा रहा था कि वह अपमानजनक हार की ओर बढ़ रही है। लेकिन चुनाव परिणामों ने सारे पूर्वानुमानों को गलत साबित कर दिया और कार्नी के नेतृत्व में पार्टी ने दमदार वापसी की। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जीत पर कार्नी को भेजे संदेश में कहा, भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता से बंधे हैं।

Canada Election 2025: PM मोदी ने दी मार्क कार्नी को बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, मार्क जे कार्नी को कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई और लिबरल पार्टी को उनकी जीत पर बधाई। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं। मैं हमारी साझेदारी को मजबूत करने और हमारे लोगों के लिए अधिक से अधिक अवसरों को खोलने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

Canada Election 2025: अमेरिका के ट्रंप फैक्टर ने दिलाई जीत

कनाडा में इस चुनावी नतीजे का सबसे बड़ा और निर्णायक फैक्टर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आक्रामक रुख माना जा रहा है। ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ टैरिफ युद्ध छेड़ दिया था और यह तक कह दिया था कि अगर कनाडा नहीं झुका तो उसे अमेरिका में मिला लिया जाएगा। इस बयान ने कनाडा में राष्ट्रवाद की भावना को भड़का दिया और जनता में अमेरिका विरोधी लहर उठ खड़ी हुई।

कनाडा के लोगों को यह यकीन हो गया कि ट्रंप के सामने लिबरल पार्टी ही मजबूती से खड़ी हो सकती है। जबकि कंजर्वेटिव पार्टी और उसके नेता पियरे पोलीवरे की नीतियां ट्रंप की विचारधारा से काफी मेल खाती हैं। यही कारण रहा कि चुनावी माहौल पूरी तरह बदल गया और जनता ने एक बार फिर से लिबरल पार्टी को समर्थन दिया।

Canada Election 2025: बहुमत के करीब पहुंची लिबरल पार्टी

खबर लिखे जाने तक लिबरल पार्टी 146 सीटें जीत चुकी थी, जबकि 22 सीटों पर आगे चल रही थी। यदि यह रुझान सीटों में बदलते हैं तो पार्टी कुल 168 सीटें हासिल कर सकती है। बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 172 है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी या फिर एक बार फिर से अल्पमत सरकार ही बनेगी। पिछली बार पार्टी ने 152 सीटें जीती थीं। इस लिहाज से यह प्रदर्शन बेहतर है और पार्टी की वापसी का संकेत देता है।

Canada Election 2025: कंजर्वेटिव पार्टी ने मानी हार

विपक्ष की प्रमुख कंजर्वेटिव पार्टी ने 128 सीटें जीत ली हैं और 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस प्रकार पार्टी कुल 144 सीटें हासिल कर सकती है, जो कि सरकार बनाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने हार को स्वीकार कर लिया है और मंगलवार की सुबह कार्नी को फोन करके जीत की बधाई दी।

जगमीत सिंह और एनडीपी की करारी हार

इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका जगमीत सिंह और उनकी पार्टी नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) को लगा है। सिंह खुद संसद का चुनाव हार गए हैं और पार्टी की स्थिति पूरी तरह से हास्यास्पद हो गई है। पिछली बार 24 सीटें जीतने वाली एनडीपी इस बार सिर्फ 4 सीटें जीत पाई है, और 3 पर आगे चल रही है।

खालिस्तान समर्थक माने जाने वाले जगमीत सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत-विरोधी रुख का भी जिम्मेदार माना जाता रहा है। ट्रूडो की अल्पमत सरकार एनडीपी के समर्थन से चल रही थी। अब जबकि सिंह व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों रूप से हार चुके हैं, एनडीपी की भूमिका लगभग समाप्त हो गई है।

यह भी पढ़ें:-

Pahalgam Attack: सिंधु समझौता रद्द करने पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, पानी रोकने को ‘युद्ध जैसी कार्रवाई’ बताया

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
70 %
3.7kmh
98 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular