30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeदुनियाइजरायल में देर रात बड़ा धमाका, आसमान में छाया काला धुआं; VIDEO...

इजरायल में देर रात बड़ा धमाका, आसमान में छाया काला धुआं; VIDEO आया सामने

इस वक्त की बड़ी खबर इजरायल से सामने आ रही है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, शनिवार रात यरुशलम के पास स्थित बेत शेमेश शहर के पास एक इजरायली डिफेंस फैसिलिटी के पास धमाका हुआ। धमाके के बाद आग का विशाल गोला उठते हुए भी देखा गया। इस धमाके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धमाके के बाद आग को देखा जा सकता है। धमाका रात के समय हुआ है। टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट सरकारी स्वामित्व वाली टोमर डिफेंस कंपनी के परीक्षण स्थल के पास हुआ। कंपनी ने तोड़फोड़ या बाहरी हस्तक्षेप की किसी भी आशंका को खारिज करते हुए कहा कि यह एक पूर्व नियोजित प्रयोग था जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया था।

जोरदार धमाके की आवाज

इजरायल में हुए इस जोरदार धमाके के कारण आसमान में धुएं का एक बड़ा बादल छा गया। स्थानीय लोगों ने भी धमाके की जोरदार आवाज सुनी। धमाके की आवाज निवासियों ने सुनी और धमाके के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। यह धमाका रात में हुआ, जब आसमान अचानक रोशनी और आग से जगमगा उठा, जिसने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी।

इजरायली हमले में हमास के नेता की मौत

बता दें कि एक अलग घटना में, इजरायली सेना ने कहा कि गाजा में उसके हवाई हमले में हमास के सैन्य विंग के नेता इज़ अल-दीन अल-हद्दाद की मौत हो गई है। अल-हद्दाद उन अंतिम जीवित योजनाकारों में से एक था, जिसने 2023 के अंत में युद्ध को जन्म देने वाले हमलों की योजना बनाई थी। इजरायली सेना ने अल-हद्दाद को हमास के उन वरिष्ठ सैन्य कमांडरों में से एक बताया, जिसने 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों की योजना और क्रियान्वयन की देखरेख की थी। इन हमलों में दक्षिणी इजरायल में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular