25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली-राजस्थान सहित इन 5 राज्यों में बिगड़ने वाला है मौसम,...

Weather Update: दिल्ली-राजस्थान सहित इन 5 राज्यों में बिगड़ने वाला है मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

Weather Update: राजस्थान, दिल्ली और अन्य कई राज्यों में मौसम अचानक बिगड़ने वाला है। मौमस विभाग के अनुसार आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आएगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। राजस्थान, दिल्ली और अन्य कई राज्यों में मौसम अचानक बिगड़ने वाला है। मौमस विभाग के अनुसार आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में आंधी और बारिश के आसार है। पिछले कई दिनों से दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही थी, इसकी वजह से दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। हालाकि दो दिनों में कुछ राज्यों में हल्की बारिश और हवा की वजह से थोड़ी राहत मिली है। आने वाले दिनों में बारिश होने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

केरल के बाद इन राज्यों में दस्तक देगा मौसम

केरल में मानसून की शुरुआत के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर की ओर बढ़ते हुए अन्य राज्यों में दस्तक देगा। इसके बाद मानसून जल्द महाराष्ट्र तक पहुंचेगा, जिससे मुंबई को राहत मिलेगी। यह अनुमान है कि मुंबई में 8 से 10 जून के बीच बारिश शुरू हो जाएगी। इसके बाद मानसून कर्नाटक के बेंगलुरु में 13 या 14 जून को पहुंचने की संभावना है। कुछ दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी पहुंचने की संभावना है। मानसून की प्रगति से उत्तरी भारत में भी राहत मिलने की संभावना है।

बारिश और आंधी की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार कई राज्यों में अचानक मौसम बदलने वाला है। इस दौरान कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में कमी आएगी। अगले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में​ ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और हिमालय की तलहटी में छिटपुट गरज के साथ बारिश संभव है।

दिल्ली में चलेगी तेज हवाएं

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे गर्मी थोड़ी राहत मिलेगी। अगले सप्ताह के मध्य तक इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी के साथ बारिश होने के आसार है। दिल्ली के बुराड़ी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, पटेल नगर आदि में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश सहित कई उत्तरी राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में अत्यधिक गर्मी और उच्च तापमान की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश और तूफान की संभावना है। आईएमडी ने इन राज्यों में आंधी, बिजली और तेज हवा की संभावना है। दक्षिण भारत में, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अगले कुछ दिनों में मानसून के आगमन की संभावना है। इसके साथ ही, इन राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
53 %
2.1kmh
4 %
Tue
26 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular