26 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
HomeदेशDelhi Traffic Advisory: 27 मार्च तक दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी,...

Delhi Traffic Advisory: 27 मार्च तक दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; जान लें रूट डायवर्जन

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्र का आज 5वां दिन है। नौ दिनों का यह त्योहार 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली के झंडेवालान माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में भारी जाम लग सकता है। इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने झंडेवालान माता मंदिर आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है।

दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा

झंडेवालान मंदिर में नवरात्र समारोह के मद्देनजर 23 से 27 मार्च तक मध्य दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, इस अवधि के दौरान मध्याह्न 12 बजे से रात 10 बजे तक देशबंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड पर कालका दास चौक और झंडेवालन गोलचक्कर के बीच बसों तथा वाणिज्यिक वाहनों सहित सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यही वजह है कि दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। खासकर ऑफिस आवर्स के दौरान।

जान लें वैकल्पिक मार्ग-

  1. ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, ”कालका दास चौक और झंडेवालान गोलचक्कर (आर/ए) के बीच रानी झांसी रोड और डीबीजी रोड खंड पर यातायात बाधित होने की संभावना है।
  2. अजमेरी गेट या रानी झांसी रोड से आने वाले वाहनों के लिए एडवाइजरी में कहा गया है कि कालका दास चौक पहुंचने हेतु आर/ए बग्गा और फैज रोड होते हुए पंचकुइयां रोड का उपयोग किया जाए।
  3. इसी तरह कालका दास चौक से आने वाले वाहनों को आर/ए बग्गा और पंचकुइयां रोड होते हुए फैज रोड का उपयोग करना चाहिए।
  4. एडवाइजरी में यात्रियों को डीबीजी रोड और रानी झांसी रोड से यात्रा करने से बचने और फैज रोड, न्यू रोहतक रोड तथा पंचकुइयां रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

लोगों से अपील की गई है कि अपने ट्रैवल प्लान पहले से बना लें। अनावश्यक जाम से बचने और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए सुझाए गए डायवर्जन का इस्तेमाल करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
26 ° C
26.1 °
26 °
100 %
1.5kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
37 °
Tue
40 °

Most Popular