30 C
New Delhi
Monday, September 21, 2026
HomeमौसमWeather Update : दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में सताएगी चिलचिलाती गर्मी, IMD...

Weather Update : दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में सताएगी चिलचिलाती गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

Weather Update : उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी पड़ रही है। कुछ हिस्सों में बारिश के बाद मौसम का रूख भी बदला है। आईएमडी ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Weather Update : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर देश के कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विज्ञान ने बिहार, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी और पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर और अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 26 अप्रैल को हल्की बारिश होने के आसार हैं।

त्रिपुरा में लू की वजह से स्कूल बंद

त्रिपुरा में भीषण का कहर देखने कोमिल रहा है। प्रदेश में लू की स्थिति के मद्देनजर सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य में 27 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। आईएमडी के एक बुलेटिन के मुताबिक, त्रिपुरा में बुधवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पूरे प्रदेश लू की चपेट में है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

बिहार और यूपी में अगले तीन दिन लू का कहर

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक ओडिशा, बंगाल और सिक्किम, कर्नाटक में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा बिहार, झारखंड, आंध्र, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा में अगले पांच तक लू की स्थिति बनी रहेगी। तमिलनाडु पूर्वी और पश्चिम यूपी में 28 तक और कोंकण में 28 तक गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। यूपी में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए एक से आठवीं तक सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालय, केरल के कुछ हिस्सों, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसर है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मेघालय में 27 और 28 को भारी बारिश की सभावना है। दक्षिण मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ और विदर्भ में ओलावृष्टि की संभावना।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
30.1 °
30 °
74 %
1.5kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
40 °
Fri
39 °

Most Popular