28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeमौसमWeather News Today: दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा बदलाव! बारिश और तेज...

Weather News Today: दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा बदलाव! बारिश और तेज हवाओं की एंट्री, यूपी में शीत लहर का प्रकोप, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में आज मौसम खुला हुआ है और तापमान भी 8 से 9 डिग्री के बीच बना रहेगा, हालांकि कई स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा दिखाई पड़ेगा.वहीं पूर्वांचल में कहीं हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. वहीं 6 फरवरी से मौसम फिर से बदलने वाला है, क्योंकि हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ उठ रहा है और इससे फिर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं 6 फरवरी से भी 10 फरवरी तक भी ऐसे ही आसमान में बादल छाये रहेंगे और सुबह के वक्त 15 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के साथ थोड़ा बहुत कोहरा दिखाई पड़ेगा.

दिल्ली में गर्मी कब से पड़ेगी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री तक अगले पांच दिनों में बना रहेगा, यानी सुबह के वक्त ज्यादा ठंड का अहसास नहीं होगा. जबकि अधिकतम तापमान भी 22 से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा. ऐसे में ज्यादा गर्मी भी अभी नहीं पड़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 5-6 फरवरी और 9-10 फरवरी को पाकिस्तान, अफगानिस्तान के हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ उठने से कुछ जगहों पर बारिश आने और बर्फबारी की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी

6 फरवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में बारिश देखने को मिल सकती है. जबकि मध्य प्रदेश में इस दौरान घने से बहुत घना कोहरा भी छाने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में भी 7 फरवरी तक कुछ स्थानों पर सुबह और रात के वक्त घना कोहरा पड़ने के आसार हैं. 6 फरवरी को बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान,  पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में कोहरा पड़ने की संभावना है.

यूपी और राजस्थान में बारिश हुई

उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 4 फरवरी को कई जगहों पर बारिश देखने को मिली थी. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बरसात हुई. जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेस में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई. उत्तराखंड में पाला पड़ने की भी खबर है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
44 %
3.1kmh
20 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular