30.2 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
Homeटेकफेक न्यूज पर लगेगा ब्रेक: Google का नया टूल बताएगा सोशल मीडिया...

फेक न्यूज पर लगेगा ब्रेक: Google का नया टूल बताएगा सोशल मीडिया की हर खबर की सच्चाई

आज के समय में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लोग देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेते हैं लेकिन यही जगह सबसे ज्यादा भ्रम भी पैदा करती है. यहां जो जानकारी दिखाई देती है, वह हमेशा सच हो ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार अधूरी तो कई बार पूरी तरह गलत खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि लोग सच और झूठ में फर्क ही नहीं कर पाते.

कभी किसी जरूरी चीज की कमी की खबर तो कभी अंतरराष्ट्रीय तनाव या युद्ध जैसी बड़ी बातें सब कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. लेकिन इन खबरों की सच्चाई क्या है, यह समझना आसान नहीं होता. ऐसी भ्रामक जानकारी न सिर्फ आपको गुमराह कर सकती है बल्कि कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि किसी भी खबर पर आंख बंद करके भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर की जाए.

इसी काम को आसान बनाने के लिए Google ने एक खास टूल दिया है जिसे फैक्ट चेक टूल कहा जाता है. इसके जरिए आप यह जान सकते हैं कि कोई खबर पहले से सत्यापित है या नहीं. इसके लिए आपको गूगल के फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म पर जाकर उस खबर से जुड़े शब्द या कीवर्ड सर्च करने होते हैं. इसके बाद आपको विश्वसनीय स्रोतों से जुड़ी जानकारी मिलती है जिससे आप समझ सकते हैं कि वायरल हो रही बात में कितनी सच्चाई है.

हालांकि सिर्फ टूल पर निर्भर रहना ही काफी नहीं है बल्कि खुद भी थोड़ी समझदारी दिखाना जरूरी होता है. अगर कोई पोस्ट आपको देखते ही भावनात्मक रूप से उकसाए या डर पैदा करे तो सावधान हो जाएं. ऐसी सामग्री अक्सर लोगों को भ्रमित करने के लिए बनाई जाती है. इसके अलावा, खबर के स्रोत पर ध्यान देना भी जरूरी है क्या उसमें किसी भरोसेमंद वेबसाइट या लेखक का जिक्र है या नहीं.

भाषा और लिखने के तरीके से भी बहुत कुछ समझा जा सकता है. फर्जी खबरों में अक्सर गलत वर्तनी और कमजोर भाषा देखने को मिलती है. वहीं अगर फोटो या वीडियो इस्तेमाल किया गया है तो यह भी जांच लें कि कहीं वह AI से तैयार किया गया तो नहीं. ऐसे कंटेंट में अक्सर कुछ न कुछ असामान्य संकेत मिल जाते हैं.

सबसे अहम बात यह है कि किसी भी खबर की हेडलाइन को ध्यान से पढ़ें. फेक न्यूज की सुर्खियां अक्सर बहुत ज्यादा सनसनीखेज होती हैं जिनमें डर या हैरानी पैदा करने की कोशिश की जाती है. कई बार पुरानी खबरों को नए तरीके से पेश कर दिया जाता है इसलिए तारीख जरूर जांचें. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो सोशल मीडिया पर फैल रहे झूठ से खुद को काफी हद तक बचा सकते हैं और सही जानकारी तक पहुंच सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
69 %
3.9kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular