29.7 C
New Delhi
Saturday, August 1, 2026
HomeमौसमToday Weather News: राजधानी में बढ़ी ठंड, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे...

Today Weather News: राजधानी में बढ़ी ठंड, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित; जानें अपने इलाके का तापमान और मौसम की भविष्यवाणी

Today Weather News: देश की राजधानी दिल्ली आज (रविवार को) घने कोहरे की चादर से ढक गई है, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। यहां सर्द सुबह ने रोजमर्रा की जिंदगी रफ्तार थाम दी है। मौसम विभाग ने नॉर्थ-वेस्ट इंडिया से लेकर बिहार तक अगले 4–5 दिनों के दौरान कोहरे के सितम का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, शीतलहर चलने की संभावना नहीं है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इस आर्टिकल में जानिए कि आपके इलाके में आज तापमान कितना है और अगले कुछ दिन मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।

आपकी राजधानी में आज कितना है तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है। यहां बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, लखनऊ में मिनिमम टेंपरेचर 10 डिग्री सेल्सियस, पटना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में मिनिमम टेंपरेचर 6 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में मिनिमम टेंपरेचर 9 डिग्री सेल्सियस है।

कब तक सताएगा घना कोहरा?

नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले एक हफ्त में शीतलहर की संभावना नहीं है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 18 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाके को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद, 19 और 21 जनवरी को 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक के बाद एक नॉर्थ-वेस्ट इंडिया पर असर डाल सकते हैं। बिहार और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिन में घना कोहरा छाने की संभावना है।

तापमान में आएगी कितनी गिरावट?

सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, उसके अगले 3 दिन तक इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। फिर उसके बाद के 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

पूर्वी भारत में होगी कितनी सर्दी?

ईस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 4 दिन में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद के 2 दिनों में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। देश के अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
70 %
5kmh
89 %
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
31 °
Wed
33 °

Most Popular