30 C
New Delhi
Monday, September 21, 2026
Homeमौसमयूपी-बिहार में Cold Day Alert! कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के...

यूपी-बिहार में Cold Day Alert! कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के आसार, राजस्थान में पारा 4.5°C पर पहुंचा

नई दिल्लीः आज पूरे भारत में मौसम का हाल काफी हद तक स्थिर है। ज़्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा। उत्तर भारत के राज्यों में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार सुबह कई राज्यों में घना कोहरा देखा जा रहा है। अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तेज़ हवाएं (20-30 kmph) चल सकती हैं। उत्तर भारत के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

इन राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान सुबह/रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तराखंड में कहीं-कहीं ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भी कुछ जगहों पर मध्यम स्तर तक कोहरा देखा जा रहा है। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

यहां पर बारिश के आसार

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 6 फरवरी को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 9 से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश हो सकती है और बर्फबारी भी देखी जा सकती है।

सीकर में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के बाकी हिस्सों में कई जगहों पर तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 10-15°C रहा। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5°C सीकर (पूर्वी राजस्थान) में देखा गया।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22°C से 24°C और 08°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा। दिल्ली में शनिवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चल सकती हैं। सुबह के दौरान हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
30.1 °
30 °
74 %
1.5kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
40 °
Fri
39 °

Most Popular