24.8 C
New Delhi
Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Lok Sabha Election Results: उत्तराखंड में भाजपा ने लगाई जीत की...

Uttarakhand Lok Sabha Election Results: उत्तराखंड में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, पांचों सीटों पर किया कब्जा

Uttarakhand Lok Sabha election results: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने जीत हासिल करके हैट्रिक बनाई है।

Uttarakhand Lok Sabha Election Results: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने राज्य की सभी पाँच सीटों पर जीत हासिल करके हैट्रिक बनाई है। इससे पहले 2014 और 2019 के चुनावों में भी भाजपा ने सभी सीटों पर कब्जा किया था। इस जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और राज्य में भाजपा के संगठित चुनाव देखने को मिला है। इस लगातार तीसरे चुनावी जीत ने पार्टी को राज्य में एक मजबूत स्थिति में स्थापित किया है।

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिला कमल

लोकसभा चुनाव के परिणामों में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी को शानदार जीत मिली है।पौड़ी लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को करारी शिकस्त दी है। अनिल बलूनी को 4,13,644 मत मिले है। बीजेपी उम्मीदवार ने गणेश गोदियाल को 1,52,909 वोटों से हराया है। बीजेपी की जीत के जश्न में मंत्री धन सिंह रावत और विधायक विनोद कंडारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

हरिद्वार सीट पर भी बीजेपी का जलवा कायम

प्रदेश की हरिद्वार लोकसभा सीट पर भी भगवा पार्टी का जलवा देखने को मिला। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस से वीरेंद्र रावत को करारी शिकस्त दी है। इससे पहले भी साल 2014 और साल 2019 के बाद तीसरी बार 2024 में भी राज्य की पांचों सीटों पर कमल खिला है।

देहरादूधन बीजेपी मुख्यालय में जश्न

प्रदेश की की पांचों लोकसभा सीट अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल सीट पर बीजेपी के सभी प्रत्याशियों ने भारी अंतर से जीत अपने नाम की है। बीजेपी की जीत की हैट्रिक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया और जनता का धन्यवाद किया। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता नाचते-गाते पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

सीएम धामी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में खिले कमल

इस खुशी के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत आह्लादित करने वाली है। यह चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में लिए गए युगांतकारी निर्णयों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर देवभूमि के जन-जन के विश्वास को परिलक्षित कर रहा है। सीएम धामी ने जीत के लिए जनता का आभार जताया है।

कांग्रेस ने स्वीकारी हार, बोली- टिकट बांटने में हुई गलती

पांचों सीटों पर हार का मुंह देखने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में चूक हुई है। इसी वजह से आज कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने का कि प्रदेश में और बेहतर प्रत्याशी के रूप में बड़े चेहरों को टिकट दिया जा सकता था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
45 %
1.6kmh
0 %
Wed
24 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular