30.4 C
New Delhi
Sunday, October 18, 2026
Homeराजस्थानRajasthan Lok Sabha Election Results: भाजपा का हैट्रिक लगाने का सपना टूटा,...

Rajasthan Lok Sabha Election Results: भाजपा का हैट्रिक लगाने का सपना टूटा, कांग्रेस गठबंधन के खाते में आईं 11 सीट

Rajasthan Lok Sabha Election Results: राजस्थान लोकसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की हैट्रिक लगाने का सपना टूट गया। वहीं, कांग्रेस ने 10 साल बाद जबरदस्त वापसी की है।

Rajasthan Lok Sabha Election Results: राजस्थान लोकसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की हैट्रिक लगाने का सपना टूट गया। वहीं, कांग्रेस ने 10 साल बाद जबरदस्त वापसी की है। राजस्थान के सभी 25 लोकसभा सीटों के परिणाम आ गए है। कांग्रेस गठबंधन ने 11 (एक RLP, एक CPIM और एक बाप) और भाजपा ने 14 सीटें जीती है। प्रदेश से चार केंद्रीय मंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र शेखावत, भूपेंद्र यादव और कैलाश चौधरी शामिल रहे। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। आज इन सभी सीटों पर परिणाम आ गया है।

जयपुर ग्रामीण सीट पर दोबारा मतगणना की मांग

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राव राजेंद्र सिंह करीब 1615 वोटों से जीत गए है। पर नतीजों को लेकर विवाद हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने अनिल चोपड़ा पोस्टल बैलेट के मतों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा काउंटिंग की मांग की। गड़बड़ी की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शाहपुरा विधायक मनीष यादव कॉमर्स कॉलेज पहुंचे थे। सचिन पायलट ने भी फिर से काउंटिंग की मांग की है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत

  • जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा।
  • अजमेर से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी।
  • उदयपुर से भाजपा के मन्नालाल रावत ।
  • पाली से भाजपा के पीपी चौधरी।
  • जालौर सीट से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हार गए हैं। भाजपा के लुंबाराम जीते है। – झालावाड़ सीट से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और भाजपा प्रत्यशी दुष्यंत सिंह ने पांचवी जीत दर्ज की।
  • राजसमंद की भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है।
  • जोधपुर सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतयाशी करण सिंह को हराया हैै।

कांग्रेस ये प्रत्याशी जीते

  • दौसा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा।
  • भरतपुर से कांग्रेस की संजना जाटव।
  • बाड़मेर-जैसलमेर से कांग्रेस के उम्मेदराम बेनीवाल ने जीत दर्ज की है।
  • सीकर सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कामरेड अमराराम ने जीत दर्ज की है।
  • धौलपुर करौली सीट से कांग्रेस के भजनलाल जाटव जीते, भाजपा की इंदु देवी जाटव को हराया।
  • झुंझुनू से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला ने जीत दर्ज की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पार्टी के आम कार्यकर्ताओं की जीत है। विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़कर हमने जीत हासिल की है, यह जनता की जीत है।
  • भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने जीत दर्ज की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह जीत के बाद संजना को बधाई देने पहुंचे।

नागौर सीट से हनुमान बेनीवाल जीते

नागौर सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार ज्योति मिर्धा को पराजित किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
28 %
2.7kmh
0 %
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular