22 C
New Delhi
Thursday, October 22, 2026
HomeखेलT20 World cup 2024: सुपर ओवर में जीता नामीबिया, वर्ल्ड कप के...

T20 World cup 2024: सुपर ओवर में जीता नामीबिया, वर्ल्ड कप के इतिहास में 12 साल बाद हुआ ऐसा

T20 World cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के तीसरे मैच में मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां नामीबिया ओमान पर भारी पड़ा। नामीबिया ने सुपर ओवर में 21 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान 10 रन ही बना पाया।

T20 World cup 2024: टी20 विश्व कप की शुरुआत हो गई है। तीसरा मैच ओमान और नामीबिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नामिबिया ने शानदार जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान टीम 19.4 ओवर में 109 रन बनाए। चेज करते हुए नामीबिया ने भी 20 ओवर में 109 रन बनाए। इस प्रकार से यह मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ। नामीबिया ने सुपर ओवर में 21 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान 10 रन ही बना पाया।

सुपर ओवर में जीता नामीबिया

सुपर ओवर में नामीबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 रन बनाए। वहीं, नामीबियाई टीम की जीत के हीरो डेविड विसे रहे जिन्होंने सुपर ओवर में पहले तो तूफानी बल्लेबाजी की और सिर्फ 10 रन देकर एक विकेट लिया। सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए चार गेंदों पर 13 रन बनाने के बाद, विसे ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 10 रन दिए और बड़े हिटर नसीम खुशी का विकेट लिया और अपनी टीम के लिए जीत पक्की कर ली।

ओमान ने 19.4 ओवर में बनाए 109 रनों

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 19.4 ओवरों में सिर्फ 109 रनों पर ही ढेर हो गई। खालिद केल ने 34 रन और जीशान मक़सूद 22 रन बनाए। नामीबिया की तरफ से उनके गेंदबाज़ रूबेन ट्रंपलमन ने चार विकेट लिए है। विसे ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। जहां ट्रंपलमन ने नई गेंद से कमाल करते हुए पारी की पहली दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लेकर ओमान को बड़ा झटका दिया। वहीं विसे ने डेथ ओवरों में विकेट चटकाए। बीच के ओवरों में ऑफ़ स्पिन ऑलराउंडर इरास्मस ने भी अपनी फ़िरकी से ओमान के दो विकेट अपने नाम किए।

संघर्ष करती नजर आई नामीबिया

110 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया को संघर्ष करना पड़ा। ओमान की तरह उसे भी पारी के पहले ओवर में ही झटका लगा। उसके सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगेन दूसरी ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर चलते बने। निकोलस डेविन (24) और फ्रायलिंक (45) ने दूसरे विकेट के लिए 8.1 ओवर में 42 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। उस समय लग रहा था कि नामीबिया आसानी से लक्ष्य तक पहुंच जाएगा।लेकिन ओमान के गेंदबाज़ों ने वापसी करते हुए मैच को रोमांचक बनाया।

मेहरान ख़ान ने डेथ ओवरों में लिए तीन विकेट

ओमान के लिए दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज मेहरान ख़ान ने सबसे अधिक प्रभावित करते हुए डेथ ओवरों में तीन विकेट लिए। नामीबिया को अंतिम ओवर में सिर्फ पांच रन की ज़रूरत थी। मेहरान ने सिर्फ चार रन दिए और दो विकेट अपने नाम कर ​लिए। इसके बाद फैसला सुपर ओवर से हुआ।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 12 साल बाद हुआ ऐसा

सुपर ओवर में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाए। पर ओमान की टीम इसे चेज नहीं कर पाई। इस प्रकार से ओमान को इस मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साल 2012 के बाद यह दूसरा मौका है जब मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ है। 12 साल पहले यानी 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पल्लेकेले में खेला मैच सुपर ओवर में गया था।

नामीबिया की पूरी टीम

एरार्ड इरास्मस (c), जेजे स्मिट (vc), जेपी कट्ज़ी, मालन क्रूगर, ज़ेन ग्रीन, रुबेन ट्रंपलमन, निकोलस डेविन, यान फ़्रायलिंक, जैक ब्रासल, पीटर-डेनिएल ब्लिगनॉट, डायलन लीचर, माइकल लीस्क, तांगेनी लूंगामेनी, डेविड वीस, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़।

ओमान की पूरी टीम

रिचर्ड बेरिंग्टन (c), ब्रैडली करी, ऑलिवर कार्टर, मैथ्यू क्रॉस, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, माइकल जोंस, चार्ली टैर, ब्रैंडन मक्मलेन, जॉर्ज मुंसे, मार्क वॉट, ब्रैड व्हील, साफ़्यान शरीफ़, क्रिस सोल।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22 ° C
22 °
22 °
55 %
1.3kmh
0 %
Wed
22 °
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular