18 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
Homeउत्तराखंडLok Sabha Elections 2024 : उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए सज...

Lok Sabha Elections 2024 : उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए सज गया मैदान, 15 राजनीतिक दलों से भिडेंगे 18 निर्दलीय

Lok Sabha Elections 2024 : उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में पांच सीटों के लिए मैदान सज गया है। इन सीटों पर 55 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 18 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2024 : उत्तराखंड लोकसभा चुनाव की सभी पांच सीटों के लिए मैदान सज गया है। इन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से 37 प्रत्याशी राजनीतिक दल से जुड़े हैं। वहीं, 18 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में सभी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। प्रदेश के 93 हजार से अधिक सर्विस मतदाताओं के लिए ई-पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार गढ़वाल लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा 34 हजार सर्विस वोट डालेंगे।

सबसे ज्यादा हरिद्वार सीट प्रत्याशी

हरिद्वार सीट पर सबसे अधिक 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर 10 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से दो निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। वहीं, गढ़वाल मंडल में टिहरी सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पांच निर्दलीय सांसद बनने के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं।

अल्मोड़ा सीट पर सबसे उम्मीदवार

इस बार अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। एक निर्दलीय को मिलाकर कुल सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। गढ़वाल सीट पर तीन निर्दलीय तो हरिद्वार सीट पर सर्वाधिक सात प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो सर्वाधिक प्रत्याशी भाजपा, कांग्रेस, बसपा ने चुनाव मैदान में उतारे हैं।

जानिए किस सीट पर कितने प्रत्‍याशी

सीट – प्रत्याशी – राजनीतिक दल – निर्दलीय
अल्मोड़ा – 07 – 06 – 01
नैनीताल – 10 – 08 – 02
टिहरी – 11 – 06 – 05
गढ़वाल – 13 – 10 – 03
हरिद्वार – 14 – 07 – 07

जानिए किस दल ने उतारे कितने उम्मीदवार

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी, कांग्रेस और बसपा ने प्रदेश में सभी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान मे खड़े किए हैं। वहीं पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने चार, यूकेडी और भारतीय राष्ट्रीय एकता दल ने तीन-तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों को ऐलान किया है। बहुजन मुक्ति मोर्चा, अखिल भारतीय परिर्वतन पार्टी और उत्तराखंड समता पार्टी ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। उपपा, सैनिक समाज पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय चेतना पार्टी, भारत की लोक जनशक्ति पार्टी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) और राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी का ऐलान किया है।

93 हजार सर्विस मतदाताओं के लिए ई-पोस्टल बैलेट प्रक्रिया पूरी

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए सर्विस मतदाताओं की संख्या कुल 93 हजार 187 है। इसमें टिहरी सीट पर 12,862, गढ़वाल सीट पर 34,845, अल्मोड़ा सीट पर 29,105, नैनीताल सीट पर 10,629 और हरिद्वार लोक सभा सीट पर 5,746 सर्विस वोटर के लिए ई-पोस्टल बैलेट प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18 ° C
18 °
18 °
60 %
2.4kmh
0 %
Sun
18 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular