22 C
New Delhi
Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेश‘तू पति को मार, मैं तुझे 10 लाख दूंगी’: प्रेमी संग मिलकर...

‘तू पति को मार, मैं तुझे 10 लाख दूंगी’: प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

UP Crime: मुरादाबाद में एक महिला रीना सिंधु ने अपने प्रेमी परितोष के साथ मिलकर अपने ही पति रविंद्र कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी।

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात ने एक बार फिर रिश्तों के नाम पर हो रहे अपराधों की भयावहता को उजागर कर दिया है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी रामगंगा विहार की है, जहां एक महिला रीना सिंधु ने अपने प्रेमी परितोष के साथ मिलकर अपने ही पति रविंद्र कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी प्रेमी-प्रेमिका दो दिन तक शव को कार में लेकर घूमते रहे और अंत में उसे उत्तराखंड के कोटद्वार के जंगल में फेंक दिया।

UP Crime: वारदात की योजना

रीना सिंधु पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। उसका बिजनौर के नगीना निवासी परितोष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति रविंद्र अपने घर को बेचना चाहता था, जो रीना को मंजूर नहीं था। पुलिस जांच में सामने आया कि रीना ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इसके लिए परितोष को हत्या के बदले 10 लाख रुपये देने का वादा किया।

UP Crime: हत्या की क्रूरता

31 मई को रीना ने पति रविंद्र को परितोष के नगीना स्थित घर बुलाया। पहले उसे शराब पिलाई गई, फिर फावड़े से गले और छाती पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार में रखकर उत्तराखंड के रामनगर ले जाया गया, लेकिन मौका नहीं मिलने पर शव को कोटद्वार के जंगल में फेंक दिया गया।

UP Crime: दो दिन तक शव के साथ घूमे

हत्या के बाद रीना और परितोष शव के साथ दो दिन तक कार में घूमते रहे। अंततः शव को कोटद्वार के जंगल में फेंक दिया गया। 5 जून को शव की बरामदगी हुई और डीएनए जांच के बाद उसकी पहचान रविंद्र के रूप में की गई।

UP Crime: भाई ने खोला राज

17 जून को मृतक के भाई राजेश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें बताया गया कि रविंद्र की पहली पत्नी से अनबन के बाद 2010-11 में उसने रीना से शादी की थी। राजेश ने बताया कि रीना और परितोष के बीच प्रेम संबंध थे और रीना ने पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना रची थी।

गिरफ्तार हुए आरोपी

कोटद्वार और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रीना सिंधु और उसके प्रेमी परितोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद और प्रेम संबंध मुख्य कारण रहे।

समाज में उठे सवाल

रीना सिंधु की इस खौफनाक साजिश ने न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती दी है, बल्कि समाज में रिश्तों की मर्यादा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अभी तक सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी हत्याकांड को भूले नहीं थे कि यह नया मामला सामने आ गया। यह केस एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि रिश्तों की आड़ में अपराध किस कदर बढ़ता जा रहा है और मानव संवेदनाएं कैसे शून्य होती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:-

Operation Sindoor: भारत के हमले से कांप गया पाकिस्तान, सऊदी ने 25 बार किया कॉल

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22 ° C
22 °
22 °
55 %
1.3kmh
0 %
Wed
22 °
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular