22.4 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP By Election 2024: सपा ने जारी की छह उम्मीदवारों की सूची,...

UP By Election 2024: सपा ने जारी की छह उम्मीदवारों की सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

UP By Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के लिए छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

UP By Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के लिए छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल सीट से तेज प्रताप को उम्मीदवार बनाया है, जहां वह 2022 में विधायक रह चुके हैं। यह सीट उनके सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। सपा की इस सूची में परिवारवाद झलक रहा है। करहल से अपने भतीजे तेज प्रताप को टिकट दिया है तो वहीं मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद उतारा है। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई सीटों पर अब उपचुनाव का ऐलान किसी भी दिन हो सकता है। निर्वाचन आयोग ने आगामी चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

जानिए किस किसको मिला टिकट

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें करहल से तेज प्रताप, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा, और मंझवा से डॉ. ज्योति बिंद शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात है कि फूलपुर और मंझवा सीटें 2022 में भाजपा के पास थीं, और कांग्रेस इन सीटों पर दावेदारी कर रही थी, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

सपा ने जारी की छह उम्मीदवारों की सूची

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ये सीटें करहल, सीसामऊ, फूलपुर, मिल्कीपुर, कटेहरी और मंझवा हैं। कुल 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है और सपा ने चार सीटें छोड़कर कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन की चर्चा की है। कांग्रेस ने उपचुनाव में पांच सीटों की मांग की है, जिससे सभी दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं।

उपचुनाव की तैयारियों में जुटे सभी दल

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। रिक्त सीटों में से पांच सीटें – सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी – सपा के पास थीं, जबकि फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर भाजपा के पास हैं। मीरापुर सीट अब भाजपा की सहयोगी रालोद के पास है। सभी दल उपचुनाव के लिए तैयारियों में जुटे हैं।

क्या कांग्रेस के साथ होगा गठबंधन

सपा ने यूपी में उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, जबकि कांग्रेस गठबंधन के तहत पांच सीटों पर अपना दावा कर रही है। सपा के उम्मीदवारों की घोषणा से कांग्रेस को उसकी डिमांड के अनुसार सीटें मिलने की संभावना कम हो गई है। अब सभी दल अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। सपा ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है उनमें से लगभग उसके ही सदस्यों के इस्तीफे से सीटें खाली हुई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
moderate rain
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
94 %
4.6kmh
100 %
Sat
23 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular