31.7 C
New Delhi
Sunday, August 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट...

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, इस तरह चेक करें परिणाम

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार को वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार को वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अपने परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों – upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, और upresults.nic.in – पर जाकर देख सकते हैं। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हाई स्कूल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 फीसदी और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने टॉप किया है। यूपी बोर्ड हाई स्कूल में कुल 55 छात्रों ने टॉप 10 में रैंक हासिल की है।

UP Board Result 2025: 12वीं में महक जायसवाल टॉपर

यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं। 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 86.37 फीसदी जबकि लड़कों का 76.60 फीसदी रहा। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान अमरोहा की साक्षी को मिला है।

UP Board Result 2025: टॉपर्स मिलेंगे आकर्षक इनाम

यूपी बोर्ड ने इस बार भी टॉप करने वाले छात्रों को शानदार पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और फ्री किताबें दी जा सकती हैं। हालांकि, पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी। टॉप रैंकर्स के अलावा मेरिट लिस्ट में आने वाले अन्य छात्रों को भी जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

UP Board Result 2025: डिजिलॉकर पर पहली बार डिजिटल मार्कशीट

इस वर्ष पहली बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराई गई है। छात्र results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्र को परीक्षा वर्ष, कक्षा, रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी दर्ज करनी होगी।

इस तरह चेक करें रिजल्ट

  • बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “UP Board High School Result 2025” या “UP Board Intermediate Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

हाईस्कूल परीक्षा में रिकॉर्ड भागीदारी

इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 27 लाख से अधिक छात्र सम्मिलित हुए थे। सभी छात्रों के परिणाम एक साथ ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

पिछले साल की तुलना में बेहतर परिणाम

वर्ष 2024 में 10वीं कक्षा में कुल 89.55% छात्र पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था, जहां 93.40% लड़कियां और 86.05% लड़के उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 12वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 82.60% था, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42% और लड़कों का 77.78% था।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 छात्रों के लिए एक अहम उपलब्धि साबित हुआ है, जहां हाईस्कूल का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा। डिजिलॉकर के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट की सुविधा से छात्रों को आधुनिक और सरल माध्यम मिला है। अब सभी की नजरें इंटरमीडिएट रिजल्ट की विस्तृत टॉप लिस्ट और पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें:-

Pahalgam Attack: 5 आतंकियों की पहचान, 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी; उधमपुर मुठभेड़ में एक जवान शहीद

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
58 %
2.6kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
35 °
Wed
35 °
Thu
28 °

Most Popular