33.3 C
New Delhi
Saturday, October 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशRoad Accident: बस्ती में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, पांच लोगों...

Road Accident: बस्ती में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत

Road Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के गोटवा टाटा एजेंसी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

Road Accident: राजस्थान नंबर का था ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजस्थान नंबर (आरजे18जीबी5710) का ट्रक बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा था। रास्ते में ट्रक चालक ने अचानक लेन बदलने की कोशिश की, तभी अयोध्या से बस्ती की ओर जा रही एक कार से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Road Accident: घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Road Accident: मृतकों की नहीं हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि, कार का नंबर और उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिससे मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा सके। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Road Accident: प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

इस दर्दनाक हादसे को देखते हुए प्रशासन ने घटना की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Road Accident: ठोस कदम उठाने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें-

जयपुर में IT की बड़ी रेड: आशादीप ग्रुप के 3 डायरेक्टर्स का हवाला कनेक्शन, तीन करोड़ कैश और दुबई में बेहिसाब संपत्ति के सबूत मिले! आगे ED की जांच भी संभव

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
44 %
2.8kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
36 °

Most Popular