17.8 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशRoad Accident: कानपुर में कार और बस के बीच भीषण भीड़ंत, तीन...

Road Accident: कानपुर में कार और बस के बीच भीषण भीड़ंत, तीन लोगों की मौत

Road Accident: यूपी के कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो महिला शिक्षक समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से मंगलवार को दो दर्दनाक घटनाएं सामने आईं, जिनमें कुल पांच लोगों की जान चली गई। पहला मामला कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र का है, जहां जीटी रोड हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में दो महिला शिक्षिकाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Road Accident: कानपुर में तीन की मौत

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड हाईवे पर यह दर्दनाक सड़क हादसा मंगलवार सुबह हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक कार में सवार तीन महिला शिक्षक और ड्राइवर उन्नाव की ओर जा रहे थे। सभी महिला शिक्षक उन्नाव के स्कूलों में पढ़ाती थीं और हर रोज की तरह ड्राइवर विशाल द्विवेदी उन्हें छोड़ने जा रहा था।

Road Accident: कार और बस की जोरदार टक्कर

हादसा उस वक्त हुआ जब नारामऊ क्षेत्र में ड्राइवर ने सीएनजी भरवाने के लिए हाईवे पर बने कट से कार को मोड़ा। इसी दौरान बगल से गुजर रहे बाइक सवार शिक्षक अशोक कुमार से कार की टक्कर हो गई, जिससे कार रॉन्ग साइड में जा घुसी और तभी सामने से आ रही एक प्राइवेट फैक्ट्री की बस ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Road Accident: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार सवार दो महिला शिक्षकों और ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आकांक्षा मिश्रा (25), अंजुला मिश्रा (41) और विशाल द्विवेदी (27) के रूप में हुई है। वहीं, शिक्षक ऋचा अग्निहोत्री और बाइक सवार अशोक कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बस में फैक्ट्री के कर्मचारी सवार थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मथुरा रेलवे स्टेशन में प्रेमी युगल ने खाया जहर

मंगलवार को ही एक और हृदय विदारक घटना मथुरा से सामने आई, जहां रेलवे स्टेशन के मालगोदाम परिसर में एक युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्टेशन के गेट नंबर दो से मिली, जिसके बाद रेलवे पुलिस (जीआरपी) और हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इलाज के दौरान दोनों की मौत

एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो प्रेमी युगल अचेत अवस्था में पाया गया। तत्काल उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

मामले में की जांच में जुटी पुलिस

प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस स्टेशन परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों कब और कैसे स्टेशन पर पहुंचे।

शोक और चिंता का माहौल

दोनों घटनाओं ने संबंधित इलाकों में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। कानपुर की घटना में जहां शिक्षकों की असमय मृत्यु ने शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है, वहीं मथुरा की घटना ने युवाओं में बढ़ती मानसिक परेशानी और सामाजिक दबावों पर चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश प्रशासन और पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और साथ ही जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-

Bihar Election: पशुपति पारस ने छोड़ा NDA का साथ, क्या अब INDI गठबंधन में तलाशेंगे सियासी भविष्य?

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
17.8 ° C
17.8 °
17.8 °
29 %
1.3kmh
0 %
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
30 °

Most Popular