25 C
New Delhi
Tuesday, August 25, 2026
HomeटेकUseful WhatsApp Numbers: हर भारतीय के फोन में होने चाहिए ये 5...

Useful WhatsApp Numbers: हर भारतीय के फोन में होने चाहिए ये 5 WhatsApp नंबर, मिनटों में सुलझेंगी बड़ी परेशानियां

Useful WhatsApp Numbers: आधुनिक डिजिटल युग में सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सएप कम्युनिकेशन के लिहाज से सबसे सुलभ विकल्प है. सबसे सुरक्षित मैसेजिंग ऐप में शुमार व्हाट्सऐप ऐप सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में काफी प्रचलित है, जिसका सबसे ज्यादा उपयोग में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए किया जा रहा है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि व्हॉट्सएप पर विभिन्न संस्थाओं के एक ऑफिशियल व्हाट्सऐप नंबर (AI बॉट्स) हैं, जिसके जरिए घर बैठे ग्राहक बहुत सारे महत्वपूर्ण काम फोन्स के जरिए ही आसानी से निपटा सकते हैं.

1- डिजीलॉकर- (DigiLocker)

डिजीलॉकर, अपने महत्वपूर्ण डाक्युमेंट्स को डिजिटली के लिए एक सुरक्षित सरकारी मोबाइल ऐप हैं, जहां हम अपने उन डाक्यूमेंट को सुरक्षित रख सकते हैं, जो रोजमर्रा हमारे काम आते हैं. डाक्यूमेंट्स को मोबाइल पर ऑनलाइन आसनाी से एक्सेस किया जा सकता है. भारत सरकार के मॉय गॉव व्हाट्सऐप हेल्प डेस्क नंबर 9013151515 पर ‘Hi’ भेजकर यूजर्स अपना पैन कार्ड (PAN), ड्राइविंग लाइसेंस (DL) 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और आरसी (RC) की कॉपी सीधे व्हाट्सऐप पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.

2-रेलवे और ट्रैवल सर्विसेज (IRCTC)

रेलवे और ट्रैवल सर्विसेज के लिए भारतीय रेलवे का अपना एक आफिशियल व्हाट्सऐप नंबर है, जिसके जरिए ट्रेन में सफर करते समय पैसेंजर IRCTC फूड बुकिंग (Zoop) से ट्रेन के बर्थ तक आसानी से फूड डिलीवरी ले सकते हैं. पैसेजंर आईआरसीटीसी के आफिशियल नंबर +91 70420 62070 को फोन में सेव करके ट्रेन में सफर करने के दौरान ‘Hi’ लिखकर अपना पीएनआर नंबर भेज सकते हैं और खाना बर्थ खुद ब खुद डिलीवर हो जाता है.

3-बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज

ग्राहकों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों का अपना एक आधिकारिक व्हॉट्सएप नंबर हैं. चूंकि बैंकिंग से जुड़ी सेवाएं अति संवेदनशील और जोखिम भरे होते हैं, इसलिए बैंकिंग सुविधा का लाभ लेने से पहले ग्राहकों को बैंक के व्हॉट्सएप नंबर पर ग्रीन टिक यानी वेरिफाइड बैज जरूर चेक कर लेना चाहिए. एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंकों द्वारा जारी किए गए आफिशियल व्हॉट्सऐप नंबर नीचे चेक कर सकते हैं-

चुटकी में बैंक बैलेंस व मिनी स्टेटमेंट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के ऑफिशियल व्हॉट्सएप नंबर +91 90226 90226 पर ‘Hi’ लिख कर एकाउंट का बैंक बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट (पिछले 5 ट्रांजैक्शन) और पेंशन स्लिप पा सकते हैं. HDFC बैंक के व्हॉट्सएप नंबर +91 70700 22222 पर ‘Hi’ लिखकर अकाउंट बैलेंस, क्रेडिट कार्ड समरी, लोन एलिजिबिलिटी और नजदीकी एटीएम ढूंढा जा सकता है. इसी तरह ICICI बैंक के व्हॉट्सएप नंबर +91 86400 86400 पर ‘Hi’ भेजकर व्हॉट्सएप पर बैंक पर बैलेंस, ब्लॉक/अनब्लॉक कार्ड, और फिक्स डिपॉजिट (FD) की डिटेल्स जान सकते हैं.

4-एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग 

घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने व्हाट्सऐप नंबर जारी किए हैं. इसकी मदद से ग्राहक LPG सिलेंडर व्हॉट्सएप पर बुक कर सकते हैं. ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से विभिन्न कंपनियों द्वारा जारी किए व्हॉट्सएप नंबर्स पर ‘BOOK’ लिखकर भेजना होता है और मैसेज रिसीव होते ही ग्राहक का सिलेंडर बुक हो जाएगा.

5- दिल्ली-NCR मेट्रो

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आप दिल्ली मेट्रो और दिल्ली परिवहन की बस में सफर करने के दौरान दिल्ली मेट्रो और दिल्ली परिवहन सेवा द्वारा जारी आफिशियल व्हॉट्सएप नंबर्स की मदद से अपना टिकट बुक करवा सकते हैं. DMRC द्वारा जारी ऑफिशियल व्हॉट्सऐप नंबर +91 96508 55800 पर ‘Hi’ भेज कर मेट्रो का ‘QR कोड टिकट’ खरीदकर लाइन की झंझट मुक्ति पा सकते हैं. इसी तरह NMRC के ऑफिशियल व्हॉट्सऐप नंबर +91 96508 55800 पर ‘Hi’ भेजकर एक्वा लाइन की टिकट बिना झंझट के पा सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
25 ° C
26.1 °
25 °
100 %
0kmh
63 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular