33.7 C
New Delhi
Tuesday, August 11, 2026
Homeटेकअब ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर! किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ट्रेन,...

अब ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर! किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ट्रेन, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी

भारत में रोज लाखों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं और इसे ट्रैवल का सबसे किफायती साधन भी माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिया जाता है और अफरा तफरी में यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तुरंत भागना पड़ता है। वैसे तो इसके लिए स्टेशन पर अनाउंसमेंट होती है, लेकिन शोर में सुनना मुश्किल भी होता है। ऐसे में आप टेक्नोलॉजी के जरिए पहले ही चेक कर सकते हैं कि ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आने वाली है और अगर प्लेटफॉर्म बदल भी जाता है तो उसका अपडेट भी पा सकते हैं। साथ ही साथ रेल किस स्टेशन से कितने बजे निकली है और कब पहुंचेगी इसकी जानकारी भी आप पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ट्रन का अपडेट पाने के लिए कैसे इन ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

NTES क्या है

रेलवे द्वारा तैयार किया गया नेशनल रेल इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पूरी तरह से ट्रेन की लाइव जानकारी प्रदान करता है, जिसमें रनिंग स्टेटस, किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी जैसी जानकारी शामिल हैं। यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए ऑफिशियल NTES ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके जरिए रेल का लाइव स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके अलावा यह वेबसाइट मोड भी में उपलब्ध है।

NTES मोबाइल ऐप के जरिए

  • सबसे पहले तो अगर आपके फोन में NTES ऐप नहीं है तो आप अपने डिवाइस के आधार पर गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से NTES ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको अपने फोन में NTES ऐप खोलना है और स्पॉट योर ट्रेन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपनी ट्रेन का नंबर या नाम दर्ज करना है और शो इंस्टेंस पर टैप करना होगा।
  • फिर आपकी ट्रेन की जानकारी स्क्रीन पर नजर आएगी। अब आपको रूट मैप की जानकारी पाने के लिए उस पर टैप करना होगा।

NTES वेबसाइट के जरिए

  • नेशनल रेल इंक्वायरी सिस्टम  (NTES) पोर्टल के जरिए रेल का लाइव स्टेटस पा सकते हैं और यात्री रेल से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।
  • आपको NTES के आधिकारिक पोर्टल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर बाएं ओर नजर आ रहे पैनल में ऑप्शन की लिस्ट से स्पॉट योर ट्रेन का चयन करना होगा।
  • फिर आपको दिए गए स्पेस में ट्रेन का नाम या नंबर दर्ज करना होगा और ड्रॉपडाउन लिस्ट से संबंधित ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • अब अपनी यात्रा की शुरुआत की तारीख का चयन करना होगा।
  • फिर ट्रेन का लाइव स्टेटस नीचे नजर आ जाएगा और साथ में एक रूट मैप भी नजर आएगा।
RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
33.7 ° C
33.7 °
33.7 °
55 %
4.2kmh
96 %
Tue
34 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
37 °
Sat
30 °

Most Popular