21.1 C
New Delhi
Tuesday, February 10, 2026
HomeखेलT20 World Cup 2026 Day 3 Schedule: तीसरे दिन ट्रिपल धमाका! 3...

T20 World Cup 2026 Day 3 Schedule: तीसरे दिन ट्रिपल धमाका! 3 बड़े मुकाबले, एक नई टीम की एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Day 3 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शानदार अंदाज में हुआ है। इस टूर्नामेंट का रोमांच फैंस के बीच चरम पर है। इस वर्ल्ड कप में दो दिन में कुल तीन मैच खेले जा चुके हैं। इन दो दिनों में फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब क्रिकेट फैंस के नजरें तीसरे दिन के मुकाबले पर है। तीसरे दिन भी ग्रुप स्टेज में कुल 3 मैच खेले जाएंगे। इसमें से एक मैच इटली और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। इटली की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलती हुई दिखेगी। उनका इस टूर्नामेंट में डेब्यू होगा।

पहले मैच में कनाडा और इटली की टीमें होंगी आमने-सामने

9 फरवरी को खेले जाने वाले मैच की बात करें तो वहां दिन के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच ग्रुप सी का होगा। वहीं ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। स्कॉटलैंड की टीम इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुकी है। वहीं इटली की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी। ऐसे में सभी फैंस की नजरें इस मुकाबले पर रहने वाली है।

जिम्बाब्वे और ओमान के बीच दोपहर में खेला जाएगा मैच

अब बात करते हैं दिन के दूसरे मुकाबले की, ये मैच जिम्बाब्वे और ओमान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप बी का ये मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा। ये मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। वैसे तो इस मैच में जिम्बाब्वे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि उनके पास अधिक मैच खेलने का अनुभव है। लेकिन ओमान की टीम को हल्के में लेने की कोशिश जिम्बाब्वे नहीं करेगा। फैंस को दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच शाम में होगी टक्कर

9 फरवरी को दिन का तीसरा और आखिरी मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप डी का हिस्सा है और ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की बात करें तो यहां जाहिर तौर पर साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि कनाडा की टीम अफ्रीका को चुनौती दे पाती है या नहीं। अगर कनाडा यहां साउथ अफ्रीका को हराने में कामयाब रहती है तो ये एक बड़ा उलटफेर होगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
46 %
2.6kmh
20 %
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
29 °

Most Popular