23.7 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
Homeदेशदिल्ली में फिर बम धमकी से दहशत, कई स्कूलों को उड़ाने की...

दिल्ली में फिर बम धमकी से दहशत, कई स्कूलों को उड़ाने की चेतावनी, पुलिस-फायर ब्रिगेड अलर्ट पर

दिल्ली में सोमवार सुबह एक बार फिर स्कूलों को बम धमकी की कॉल मिलने से हड़कंप मच गया.  राजधानी के अलग‑अलग इलाकों में स्थित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.  धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं. हालांकि जांच में ये कॉल फेक साबित हुए.

जिन स्कूलों को धमकी कॉल आई, उनमें लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), वेदव्यास इंटरनेशनल/वेदांत/वेयकेटेश्वर स्कूल (रोहिणी), केम्ब्रिज स्कूल (NFC), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (INA) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी). एयर फ़ोर्स स्कूल, लोधी रोड और सुब्रतो पार्क, केआर मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल को बम की धमकी मिली है.   सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और प्रशासन ने अभिभावकों को तुरंत सूचित किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब तक की सभी कॉल्स संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, लेकिन हर इनपुट को प्रोटोकॉल के मुताबिक वेरिफाई किया जा रहा है. बीते महीनों में राजधानी के स्कूलों को फर्जी धमकी कॉल्स की कई घटनाएं मिल चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश विदेश से भेजे गए ईमेल या इंटरनेट कॉल्स के जरिए किए गए थे.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
76 %
3.1kmh
61 %
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
36 °

Most Popular