33 C
New Delhi
Monday, August 31, 2026
HomeखेलIND vs PAK T20 World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर...

IND vs PAK T20 World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आया अंतिम निर्णय, 15 फरवरी को होगी भिड़ंत

IND vs PAK T20 World Cup 2026 : भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप को लेकर आखिरी फैसला आ गया है। ये मुकाबला अब अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 फरवरी को ही कोलंबो में खेला जाएगा। पीसीबी ने आखिरकार यू टर्न लेते हुए इसका ऐलान कर दिया है। अब जो भी गतिरोध था, वो समाप्त हो गया है। पाकिस्तान की ओर से इस मैच के ​बहिष्कार का ऐलान किया गया था। सोमवार को पूरे दिन इसको लेकर आईसीसी और पीसीबी आधिकारियों के बीच बातचीत होती रही, जिसका परिणाम अब आ गया है।

पाकिस्तानी टीम को मैदान पर उतरने के लिए दिए गए निर्देश

टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला जाना है।बांग्लादेश और श्रीलंका के अनुरोध के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करने का फैसला वापस ले लिया है। पाकिस्तान के  सरकारी सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने इस बारे में जानकारी दी है। पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए मैदान में उतरने का निर्देश दिया है।

बांग्लादेश पर भी एक्शन नहीं लेगा आईसीसी

इस बीच आईसीसी और पीसीबी के बीच मीटिंग के बाद बांग्लादेश को भी बख्श देने का ऐलान किया है। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की टीम पर टी20 विश्व कप से नाम वापस लेने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। ना तो उन पर बैन लगेगा और ना ही कोई पेनाल्टी लगाई जाएगी। जल्द ही बांग्लादेश को किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी भी दी जाएगी।

टीम इंडिया पहले ही कर चुकी है कोलंबो जाने का प्लान

पाकिस्तान की ओर से जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। भारतीय टीम पहले ही कह चुकी है कि उनकी कोलंबो की टिकट बुक हैं और वे 15 फरवरी का मैच खेलने के लिए पाकिस्तान जा रही है। इस मुकाबले को लेकर जो भी गतिरोध था वो अब समाप्त हो गया है। पाकिस्तानी टीम अभी कोलंबो में ही है। टीम 10 फरवरी को अपना दूसरा मैच यूएसके के खिलाफ खेलेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
33 ° C
33.1 °
33 °
55 %
4.1kmh
50 %
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
34 °

Most Popular