18.8 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
HomeखेलKolkata Knight Riders: IPL 2026 से पहले KKR में बड़ा बदलाव, अचानक...

Kolkata Knight Riders: IPL 2026 से पहले KKR में बड़ा बदलाव, अचानक नए चेहरे की हुई एंट्री

Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का आगाज होने में अभी लगभग 2 महीने का वक्त बचा हुआ है। अब तक IPL के शेड्यूल का भी ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच IPL से पहले बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिशांत याग्निक को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। कोलकाता ने 21 जनवरी को यह पुष्टि की। KKR ने 2026 सीजन से पहले यह नियुक्ति की है और याग्निक को अपने नए सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया है।

KKR को देंगे फील्डिंग टिप्स

42 साल के याग्निक को IPL में खेलने का भी अनुभव है। जब याग्निक एक्टिव खिलाड़ी थे, तब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL खेला था। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL में कई टीमों के कोचिंग स्टाफ में लंबा वक्त बिताया। पिछले सीजन तक वह राजस्थान रॉयल्स से बतौर फील्डिंग कोच के तौर पर जुड़े रहे। एक बड़े बदलाव के बाद, जिसमें RR ने हेड कोच राहुल द्रविड़ से अलग होने का फैसला किया, याग्निक को भी टीम से हटा दिया गया था।

सपोर्ट स्टाफ में मिलेगा दिग्गजों का साथ

याग्निक ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए 50 फर्स्ट-क्लास मैच खेले थे। अब वह KKR के एक मजबूत सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे, जिसमें उन्हें नए हेड कोच अभिषेक नायर, असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन, नए पावर कोच आंद्रे रसेल, मेंटर डीजे ब्रावो और बॉलिंग कोच टिम साउदी का साथ मिलेगा।

बता दें, कोलकाता ने BCCI के कहने के बाद हाल ही में बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इस बात से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज हो गया था और BCB ने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से भी इनकार कर दिया था। अब तक यह मुद्दा सुलझ नहीं पाया है।

IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड: कैमरून ग्रीन, अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अंकुल रॉय, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, फिन एलन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, कार्तिक त्यागी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, आकाशदीप, रचिन रवींद्र।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
86 %
1.8kmh
100 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular