18.8 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
Homeएंटरटेनमेंटयुजवेंद्र चहल–आरजे महवश की दोस्ती में आई दरार? सोशल मीडिया पर एक-दूसरे...

युजवेंद्र चहल–आरजे महवश की दोस्ती में आई दरार? सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, इश्क के भी खूब चले थे चर्चे

ग्लैमर की दुनिया की खूबसूरत एक्ट्रेस आरजे महवश बीते कुछ दिनों तक क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे। युजवेंद्र चहल ने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक लिया था। इसके बाद अक्सर ही उनकी दोस्ती आरजे महवश के साथ गहरी होती दिखाई दी थी। दोनों के इश्क की भी अफवाहें सामने आईं और दोनों की डेटिंग को लेकर फैन्स कयास लगाते रहे। आरजे महविश ने भी युजवेंद्र को खुलेआम अपना अच्छा दोस्त बताया और कई बार इंटरव्यूज में उनकी खुलकर तारीफ की थी। लेकिन अब दोनों की ये दोस्ती भी टूटती नजर आ रही है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरो को अनफॉलो कर दिया है।

आरजे महवश को लेकर क्या बोले थे युजवेंद्र चहल?

बीते साल 2025 में यूट्यूबर राज शमानी के साथ बातचीत में युजवेंद्र ने आरजे महवश के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। युजवेंद्र ने कहा था, ‘ऐसा होता है कि आप किसी के साथ पहली बार दिखते हो तो लोग आपके रिलेशनशिप का अंदाजा लगाते हैं। लेकिन हम इसको लेकर रोने तो नहीं लगेंगे। लोगों को जो करना होता है वो करते हैं। उन्होंने (आरजे महवश) ने भी क्लियर किया है और मैं भी कर चुका हूं। लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाला और कई तरह की बुरी बातें बोलीं। लेकिन मुझे उनके लिए बुरा लगता है कि आरजे महवश ने मेरे बुरे वक्त में साथ दिया और लोग उन्हें ही बुरी बातें बोलते हैं।’

आरजे महवश पर लगाए थे आरोप

इतना ही नहीं ट्रोल्स ने आरजे महवश पर ये भी आरोप लगाए थे कि उन्होंने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए किया। हालांकि महवश ने भी इसको लेकर खुलकर जवाब दिए थे और कई बार ट्रोल्स की भी जमकर क्लास लगाई थी। महवश ने भी चहल के साथ अपनी दोस्ती कबूल की थी और ये भी कहा था कि वो बहुत अच्छे इंसान है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था चहल शानदार क्रिकेट खेलते हैं और वे उन्हें करियर में और आगे बढ़ता देखना चाहती हैं।

अब टूटी दोस्ती?

अब आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों के कथित अफेयर और डेटिंग की रूमर्स के बीच दोनों को एक दूसरो को अनफॉलो करना उनकी दोस्ती में दरार दर्शाता है। फैन्स ने अंदाजा लगाया है कि दोनों की दोस्ती टूट गई है। हालांकि इसके पीछे की क्या वजह है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि क्या आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की दोस्ती में क्या सच में कोई बदलाव आया है या नहीं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
86 %
1.8kmh
100 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular