19 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeखेलIndia Tour of Australia: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का ऐलान, शेड्यूल जारी,...

India Tour of Australia: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का ऐलान, शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां होंगे मैच

India Tour of Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज मंगलवार को भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा कर दी है।

India Tour of Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज मंगलवार को भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा कर दी है। इस दौरे के लिए वेन्‍यू के साथ शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच दो चार दिवसीय मैच और एक तीन दिवसीय मैच खेला जाएगा। इसमें भारतीय टेस्ट टीम और भारत ए के खिलाड़ी शामिल होंगे। यह सभी मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला से पहले खेले जाएंगे।

69 दिनों में अलग अलग ​स्थानों पर खेले जाएंगे 11 मैच

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में भारतीय पुरुष और महिला टीमें ऑस्ट्रेलिया में 69 दिनों में आठ अलग-अलग स्थानों पर कुल 11 मैच खेलेंगी। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का फैन्स भी इंतजार कर रहे हैं। ‘स‍िडनी मॉन‍िंग हेराल्ड’ की खबर के मुताबिक, एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी को भी हाई-प्रोफाइल दौरे के वेन्यू के रूप में चुना गया है।

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी से पहले चयन के लिए दावा पेश करेंगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया ए बनाम भारत ए मैच क्रमशः मैकाय (31 अक्टूबर-3 नवंबर) और एमसीजी (7-10 नवंबर) में ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले जाएंगे। वहीं भारतीय आंतरिक मैच वाका ग्राउंड (15 -17 नवंबर) में होगा। इसके जरिए खिलाड़ी वेस्ट टेस्ट से पहले चयन के लिए अपना दावा पेश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम दिसंबर में तीन एकदिवसीय मैचों में भारत से भिड़ेगी। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई और तेजी से सुधार कर रहे भारत के बीच प्रतिद्वंद्विता तेज हो गई है।

1991-92 के बाद फिर आमने-सामने

आपको बता दें कि 2024-25 का भारत का ऑस्ट्रेल‍िया का यह दौरा 1991-92 के बाद पहली बार होगा। दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में एक दूसरे के साथ खेलेंगी। पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-0 के अंतर से पराजित किया था। बता दें कि वैसे ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ बीते 4 टेस्ट सीरीज में भारत का पलडा भारी रहा है। प‍िछली चारों ही सीरीज में भारत की जीत हुई है। भारत ने मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप राउंड में एक भी सीरीज नहीं हारी है।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2024

पुरुष ऑस्ट्रेलिया ए बनाम भारत ए सीरीज

31 अक्टूबर- 3 नवंबर, 2024: ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैकाय
7 नवंबर-10 नवंबर, 2024: एमसीजी, मेलबर्न

भारत पुरुषों का आंतरिक मैच

15 नवंबर-17 नवंबर: वाका ग्राउंड, पर्थ

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का शेड्यूल

22-26 नवंबर, 2024: पर्थ स्टेडियम, पर्थ
6-10 दिसंबर, 2024: एडिलेड ओवल, एडिलेड (डे/नाइट)
14-18 दिसंबर, 2024: गाबा, ब्रिस्बेन
26-30 दिसंबर, 2024: एमसीजी, मेलबर्न
3-7 जनवरी, 2025: एससीजी, सिडनी

महिला वनडे सीरीज – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

5 दिसंबर, 2024: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन (डे/नाइट)
8 दिसंबर, 2024: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन (डे)
11 दिसंबर, 2024: वाका ग्राउंड, पर्थ (डे/नाइट)

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
19 ° C
20.1 °
19 °
94 %
0kmh
0 %
Sun
22 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular