27 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027...

ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा। इसमें वैसे तो अभी वक्त है, लेकिन टीमों के बीच अभी से डायरेक्ट एंट्री की होड़ लगी है। इस बीच आयरलैंड की टीम को करारा झटका लगा है। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद हो गया है, इसके साथ ही आयरलैंड की सीधे एंट्री की उम्मीदें भी समाप्त हो गई हैं। सीरीज में अभी चार और मैच खेले जाने हैं, लेकिन उन्हें जीतकर भी टीम को कुछ खास फायदा नहीं होगा। इस बीच क्वालीफायर की तारीखें जरूर सामने आ गई हैं।

आयरलैंड को अफगानिस्तान का पांच मैचों की सीरीज में करना था सूपड़ा साफ

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। हालांकि पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया, यहां तक टॉस तक नहीं हुआ। इस मैच के रद होने से आयरलैंड की सीधे विश्व कप में एंट्री का रास्ता बंद हो गया है। आयरलैंड को अगर अपनी आईसीसी रैंकिंग बढ़ानी थी और सीधे विश्व कप में खेलना था तो उसके पास एक ही रास्ता था, वो ये कि अफगानिस्तान को पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से हराना था। इसके बाद उम्मीद करनी थी कि जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज हो तो उसमें वेस्टइंडीज की टीम हार जाए। ऐसे में आयरलैंड की रैंकिंग बढ़ जाती और वो सीधे क्वालीफाई कर जाती।

आयरलैंड को अब खेलना होगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर राउंड

अब जबकि पहला वनडे मुकाबला बारिश के कारण धुल गया है तो आयरलैंड की टीम अधिक से अधिक 4-0 से सीरीज जीत सकती है। हालांकि टीम अभी विश्व कप खेलने की रेस से बाहर नहीं हुई है, उसके पास अभी दूसरा रास्ता भी है। अब उसे वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलना होगा, जिसमें दुनियाभर की 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

इस बार आईसीसी ने ऐसा बनाया है फॉर्मेट

विश्व कप क्वालीफायर से भी विश्व कप में खेलना आसान काम नहीं होगा। यहां 10 टीमों में से जो टीम अंक तालिका में टॉप पर रहेगी, वो तो सीधे विश्व कप में चली जाएगी, लेकिन दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच सुपर सीरीज खेली जाएगी। इस सुपर सीरीज में जो टीम पहले नंबर पर रहेगी, वो विश्व कप में खेलेगी और बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी। यानी इस रास्ते से विश्व कप के मुकाबलों में खेलना और भी मुश्किल काम हो जाएगा।

साल 2023 में भी चूक गई थी आयरलैंड की टीम

इससे पहले साल 2023 के विश्व कप में भी आयरलैंड की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई ​थी। उस वक्त टीम सुपर सिक्स से बाहर हो गई थी। अब अगले साल के विश्व कप में भी उसे सीधी एंट्री नहीं मिली है, हालांकि टीम बाहर तो नहीं हुई है, लेकिन उसे अब लंबा क्वालीफिकेशन का रास्ता तय करना होगा, जो मुश्किल भी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27 ° C
28.1 °
27 °
83 %
1.5kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
38 °

Most Popular