36.5 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
Homeखेलजर्सी मिलते ही छलक पड़े वैभव सूर्यवंशी के जज्बात, रघु के छुए...

जर्सी मिलते ही छलक पड़े वैभव सूर्यवंशी के जज्बात, रघु के छुए पैर, BCCI ने शेयर किया VIDEO

हर युवा क्रिकेटर का एक सपना होता है एक दिन टीम इंडिया की जर्सी पहनना। 15 साल के  वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सपना अब हकीकत बन चुका है। आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के आगाज से पहले जब पहली बार उनके हाथ में टीम इंडिया की जर्सी आई, तो युवा बल्लेबाज की खुशी देखने लायक थी। BCCI ने 23 जून को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव पहली बार भारत की जर्सी पहनते नजर आए। यह पल उनके लिए इतना खास था कि कुछ देर तक वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां ही नहीं कर पाए और इमोशनल हो गए। वैभव का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बचपन का सपना सच हुआ

टीम इंडिया की जर्सी मिलने की खुशी जाहिर करते हुए वैभव ने कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस वजह से उन्होंने पहले दिन बल्ला उठाया और प्रैक्टिस के लिए क्रिकेट ग्राउंड गया, आज वह सपना सच हो गया। उस सफर का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हुआ। सच कहूं तो वह इस एहसास को शब्दों में नहीं बता सकते। उन्हें यह किसी सपने जैसा लगा। जैसे ही उन्होंने वह जर्सी देखी, उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता। और जब आखिरकार ऐसा होता है, तो आपको समझ नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करें। उन्हें बिल्कुल वैसा ही महसूस हुआ।

रघु के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

वीडियो में वह भावुक पल भी कैद हुआ, जब टीम इंडिया के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु उनकी जर्सी लेकर होटल के कमरे तक पहुंचे। दरवाजा खुलते ही वैभव ने सबसे पहले रघु के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जर्सी वाला डिब्बा खोला, भारत की जर्सी को हाथ में लिया और कुछ पल तक उसे निहारते रहे। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान थी और आंखों में उस सपने के सच होने की चमक साफ दिखाई दे रही थी, जिसके लिए उन्होंने बचपन से मेहनत की थी।

वैभव सूर्यवंशी करीब एक साल पहले वह IPL में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाए और फिर IPL 2026 में रिकॉर्ड 71 छक्कों की मदद से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। इसके तुरंत बाद ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया। अब आयरलैंड पर सभी की निगाहें 15 साल के स्टार बल्लेबाज पर टिकी होंगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41 %
2.3kmh
100 %
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular