36.5 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
HomeखेलIND vs ZIM 3rd T20I: आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानिए...

IND vs ZIM 3rd T20I: आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE Streaming

भारत और जिम्बाब्वे के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की T20सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब के ग्राउंड पर खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले भी इसी ग्राउंड पर खेले हैं जिसमें से वह पहले मैच को जहां 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे तो वहीं दूसरा मैच उन्होंने 90 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। वहीं इसी के साथ भारतीय टीम ने एकबार फिर से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भी नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा कर लिया। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की नजरें इस सीरीज को 3-0 से खत्म करने पर रहने वाली हैं। तीसरे मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:30 पर होगी तो वहीं इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग फैनकोड की ऐप पर की जाएगी।

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबले का सीधा प्रसारण

हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर होने वाले भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले की शुरुआत जहां भारतीय समयानुसार शाम 4:30 पर होगी तो वहीं टॉस 4 बजे होगा। भारतीय फैंस इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण यूनाइट-8 स्पोर्ट्स के चैनल पर होगी। वहीं मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह Fancode की ऐप पर होगी जबकि फैंस अपने स्मार्ट टीवी पर भी फैनकोड में लॉगिन कर मुकाबला आसानी से देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर भी भारत और जिम्बाब्वे के बीच में तीसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसको डीडी फ्री डिश के जरिए देखा जा सकता है।

तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा पर रहेगी सभी की नजरें

भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इस साल काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें जिम्बाब्वे के दौरे पर खेले गए अभी तक दोनों ही टी20 मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश ही देखने को मिला है। अभिषेक ने पहले मैच में जहां सिर्फ एक रन बनाया था, तो वहीं दूसरे मैच में वह सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में अब तीसरा मुकाबला अभिषेक शर्मा के लिए काफी अहम रहने वाला है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने पहले मैच में तो धुआंधार 50 रनों की पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मैच में वह सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए उनपर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41 %
2.3kmh
100 %
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular