38.1 C
New Delhi
Tuesday, June 23, 2026
HomeदेशOlympic Day 2026: ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का...

Olympic Day 2026: ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Olympic Day 2026: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बीएसएफ कैंप, नवा रायपुर स्थित ग्राम पलौद में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को दोपहर 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ के आह्वान पर इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 2036 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों और युवाओं को खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण  के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। पौधरोपण अभियान प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता  संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का मानना है कि मुख्यमंत्री की सहभागिता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी।

राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनभागीदारी आधारित अभियान चला रही है। ओलंपिक दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम खेल और प्रकृति के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा तथा हरित छत्तीसगढ़ – हरित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
25 %
3kmh
0 %
Tue
41 °
Wed
40 °
Thu
43 °
Fri
43 °
Sat
44 °

Most Popular