24.1 C
New Delhi
Sunday, November 22, 2026
Homeदेशपीएम मोदी आज लखनऊ दौरे पर, 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे...

पीएम मोदी आज लखनऊ दौरे पर, 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित, सुरक्षा में तैनात होंगे 4,400 पुलिसकर्मी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

52 टॉपर्स को सम्मानित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होकर देशभर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 52 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। इसके अलावा वह आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी शामिल होंगे और संस्थान के 75 छात्रों से बातचीत करेंगे।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे 4,400 पुलिसकर्मी

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। उनके आगमन से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति और वापसी तक पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 4,400 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

सुरक्षा की जिम्मेदारी 8 डीसीपी, 10 एडीसीपी और 34 एसीपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। इनके अलावा बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की भी तैनाती की गई है। प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
53 %
1kmh
0 %
Sun
25 °
Mon
27 °
Tue
28 °
Wed
27 °
Thu
28 °

Most Popular