21 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
Homeधर्मAmavasya 2024 Date: इस साल कब-कब है अमावस्या? नोट करें तारीख और...

Amavasya 2024 Date: इस साल कब-कब है अमावस्या? नोट करें तारीख और जानें क्या है इस तिथि का महत्व

Amavasya 2024 Date: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। इस तिथि से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। वहीं अमावस्या चंद्रदेव की पूजा के लिए समर्पित है। ज्योतिष अनुसार इस दिन चंद्रमा को जल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Amavasya 2024 Date: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। हर महीने में एक बार अमावस्या तिथि आती है। चंद्र पूजन के साथ ही अमावस्या का दिन पितरों को भी समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, परंतु स्नान-दान, पितृ तर्पण, पिंड दान, और ब्राह्मणों को भोजन कराने आदि कार्यों के लिए इसे शुभ माना जाता है।

वहीं मौनी अमावस्या, सोमवती अमावस्या, भौमवती अमावस्या, शनि अमावस्या, हरियाली, दिवाली अमावस्या और सर्व पितृ अमावस्या को हिंदू धर्म में खास मान्यता दी गई है।

अमावस्या का महत्व
अमावस्या के दिन चंद्रमा अपने अस्त काल में होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस किसी की जन्म कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में होता है, ये उस जातक की भावनाओं को प्रभावित करता है। ऐसे में अमावस्या के दिन चंद्रदेव को जल अर्पित करने के साथ ही शिव जी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब आइए जानते हैं इस साल 2024 में अमावस्या कब-कब है?

अमावस्या 2024:

पौष अमावस्या – 10 जनवरी 2024
माघ अमावस्या – 9 फरवरी 2024
फाल्गुन अमावस्या – 10 मार्च 2024
चैत्र अमावस्या – 8 अप्रैल 2024
वैशाख अमावस्या – 7 मई 2024
ज्येष्ठा अमावस्या – 6 जून 2024
आषाढ़ अमावस्या – 5 जुलाई 2024
सावन अमावस्या – 4 अगस्त 2024
भाद्रपद अमावस्या – 2 सितंबर 2024
अश्विन अमावस्या – 2 अक्टूबर 2024
कार्तिक अमावस्या – 1 नवंबर 2024
मार्गशीर्ष अमावस्या – 1 दिसंबर 2024

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
70 %
3.7kmh
41 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular