26 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeराजस्थानUdan Yatri Cafe Jaipur: हवाई सफर अब और किफायती, जयपुर में खुला...

Udan Yatri Cafe Jaipur: हवाई सफर अब और किफायती, जयपुर में खुला ‘उड़ान कैफे’, ₹10 में नाश्ते की सुविधा

Udan Yatri Cafe Jaipur: हवाई सफर करने वालों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अक्सर एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान से परेशान होने वाले यात्रियों के लिए अब सरकार ने बेहद सस्ता विकल्प पेश किया है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर अब आपको मात्र 10 रुपये में नाश्ता और चाय-पानी मिल सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन

दरअसल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया। यह कैफे एयरपोर्ट के प्री-चेक-इन प्रस्थान क्षेत्र (Departure Area) में स्थित है। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य उड़े देश का आम नागरिक (UDAN) योजना को सही मायनों में धरातल पर उतारना है, ताकि एक साधारण व्यक्ति भी एयरपोर्ट पर बिना जेब ढीली किए रिफ्रेशमेंट ले सके।

क्या-क्या मिलेगा और कितनी होगी कीमत?

बता दें कि इस कैफे को खास तौर पर उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है जो किफायती सफर पसंद करते हैं। मंत्री राममोहन नायडू ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि कैफे में पानी, चाय, कॉफी और नाश्ता मात्र 10 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। यहां उच्च गुणवत्ता वाली मिठाइयां और अन्य पेय पदार्थ भी काफी कम दामों पर उपलब्ध होंगे। बता दें कि यह सुविधा उन हजारों यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो लंबी कतारों या फ्लाइट के इंतजार के दौरान महंगे रेस्टोरेंट्स में नहीं जाना चाहते।

जयपुर एयरपोर्ट: सुविधाओं में नंबर 1 बनने की तैयारी

गौरतलब है कि जयपुर एयरपोर्ट राजस्थान का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। एयरपोर्ट प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में यहां से 60 लाख (6 मिलियन) से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है। 776 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट को हाल ही में जीरो वेस्ट टू लैंडफिल और ACI लेवल 3 की मान्यता भी मिली है। अब इस नए कैफे के जुड़ने से यहां की यात्री सुविधाएं और भी हाई-टेक और पॉकेट-फ्रेंडली हो गई हैं। इस फैसले का सीधा असर मध्यमवर्गीय यात्रियों पर पड़ेगा। अब तक एयरपोर्ट के अंदर एक पानी की बोतल या चाय के लिए 100 से 200 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब 10 रुपये में नाश्ता मिलने से यात्रियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
26 ° C
26.1 °
26 °
100 %
1.5kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
37 °
Tue
40 °

Most Popular