40 C
New Delhi
Wednesday, June 24, 2026
Homeराजस्थानRSSB Lab Assistant Exam: लैब असिस्टेंट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, RSSB ने...

RSSB Lab Assistant Exam: लैब असिस्टेंट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, RSSB ने बढ़ाई वैकेंसी; बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

RSSB Lab Assistant Exam: राजस्थान के लाखों बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप प्रयोगशाला सहायक  भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा कि 10 मई को होने वाली विज्ञान विषय की परीक्षा में करीब 500 रिक्त पद बढ़ाए जा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अब चयन की रेस में शामिल ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।

9 लाख से ज्यादा उम्मीदवार, परीक्षा केंद्रों की भारी फौज

इस बार की भर्ती परीक्षा में कुल 9 लाख 22 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बोर्ड ने भी इंतजामों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 9 मई की परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1260 केंद्र बनाए गए हैं, वहीं 10 मई की परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1600 से ज्यादा कर दी गई है।

एग्जाम का पूरा शेड्यूल, नोट कर लें समय

  • 9 मई (भूगोल): यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसमें करीब 4 लाख छात्र बैठेंगे।
  • 10 मई (विज्ञान): विज्ञान विषय की परीक्षा दो पारियों में होगी।
  • पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी।
  • विज्ञान के लिए सबसे ज्यादा 5 लाख 22 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
40 ° C
40 °
40 °
19 %
1.1kmh
7 %
Wed
40 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
44 °

Most Popular