राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित अभ्यर्थियों के लिए जुलाई खास होगा। इसमें आयोग 10 हजार 549 पदों की भर्ती परीक्षा कराएगा। इनमें एक परीक्षा के लिए सर्वाधिक केंद्रों और संसाधनों की जरूरत पड़ेगी। परीक्षाओं में 12.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने जनवरी-2026 से नवंबर तक 12 हजार 143 पदों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर पिछले साल दिसम्बर में जारी किया था। इसके तहत जून माह तक डिप्टी कमांडेंट और लेक्चरर आयुष, कनिष्ठ रसायनज्ञ, सहायक विद्युत निरीक्षक सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (मुख्य) परीक्षा, सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक कृषि अभियंता और प्राध्यापक, प्राध्यापक कृषि एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षाएं हो चुकी हैं। ये परीक्षाएं 7675 पदों के लिए कराई गई हैं।
जुलाई में होंगी ये परीक्षाएं
- वरिष्ठ अध्यापक (मा. शिक्षा) 10 हजार 537 पद- 12 से 18 जुलाई
- कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) 12 पद- 26-27 जुलाई
आयोग के भर्ती कैलेंडर के अनुसार अगस्त से दिसम्बर तक भी कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं में विभिन्न विभागों के पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने सभी परीक्षाओं की डेट पहले ही घोषित कर दी हैं। इनके जरिए राजस्थान के अलग-अलग विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा और चयन प्रक्रिया को निर्धारित समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
अगस्त से दिसंबर तक यह परीक्षाएं (आयोग के अनुसार)
- सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) 113 पद- 30 अगस्त
- सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा (गृह विभाग)-2 सितम्बर
- कारखाना एवं बॉयलर और केमिकल निरीक्षक- 13 पद- 19 सितंबर
- सब इंस्पेक्टर भर्ती पुन: परीक्षा-2021 (गृह विभाग ) 859 पद-20 सितंबर
- सहायक निदेशक एवं वरि. वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) 28 पद- 13 से 15 अक्टूबर
- संरक्षण अधिकारी (महिला-बाल विकास)12 पद- 15 नवंबर
- आरएएस-प्री 2026: 607 पद-29 नवंबर
- प्राध्यापक विशेष शिक्षा (मा.शिक्षा)121पद- 6 दिसंबर
