25.6 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
Homeराजस्थानRBSE Board Exam 2026: अंग्रेजी पेपर से हुई शुरुआत, नई गाइडलाइन के...

RBSE Board Exam 2026: अंग्रेजी पेपर से हुई शुरुआत, नई गाइडलाइन के बीच सख्ती से खुला प्रश्नपत्र

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की साल 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं आज यानी 12 फरवरी से प्रदेशभर में शुरू हो गई हैं.  परीक्षा के पहले दिन एक तरफ जहां बोर्ड मुख्यालय अजमेर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ सत्र की शुरुआत की गई, जिसमें बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित उच्चाधिकारी उपस्थित रहे.

नागौर, सीकर और उदयपुर का हाल

प्रदेशभर में कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं हर जिले में शुरु हो चुकी है . नागौर जिले के 159 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है. यहां 10वीं के 23,024 और 12वीं के 27,279 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. यहां हर परीक्षा केंद्र पर  वीडियोग्राफी और आईडी जांच के बाद ही  छात्रों को प्रवेश  दिया गया. वही सीकर के रींगस में दो केंद्रों पर 644 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं. जिसमें खास बात यह है कि इस बार पहली बार किसी भी निजी स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है. वही झीलों की नगरी उदयपुर में 226 केंद्रों पर 30,845 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. हालांकि, कुछ केंद्रों पर बच्चों के जूते खुलवाने की खबरें आईं, जिसे बोर्ड गाइडलाइन के विपरीत और बच्चों के लिए असुविधाजनक बताया जा रहा है.

नए नियमों के साथ अंग्रेजी का पेपर शुरू

अजमेर की फील्ड सुपरवाइजर सुमनलता ने बताया कि आज कक्षा 10वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकल मुक्त बनाने के लिए बोर्ड ने इस बार दो विशेष गाइडलाइंस लागू की हैं. इसके तहत अब प्रश्नपत्र का लिफाफा सीधे नहीं खोला जाएगा. परीक्षा शुरू होने से पहले दो विद्यार्थियों को गवाह के तौर पर बुलाया जाएगा और उनके हस्ताक्षर (साइन) करवाने के बाद ही उनके सामने लिफाफा खोला जाएगा. इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी विषयों को छोड़कर, बोर्ड ने अन्य सभी विषयों के लिए बारकोड युक्त कॉपियां उपलब्ध करवाई हैं, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में गोपनीयता बनी रहे.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
27 %
2.2kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °

Most Popular