30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeराजस्थानRajasthan News: CET 2026 को लेकर बड़ा अपडेट! चयन बोर्ड अध्यक्ष ने...

Rajasthan News: CET 2026 को लेकर बड़ा अपडेट! चयन बोर्ड अध्यक्ष ने बताई परीक्षा तारीख, 19 भर्तियों का रास्ता साफ

Rajasthan News: राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. वर्ष 2024 के स्कोरकार्ड की वैधता समाप्त होने के बाद युवा संशय में थे, जिसे अब बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने दूर कर दिया है. बोर्ड अब इस परीक्षा के माध्यम से न केवल चयन प्रक्रिया को बेहतर बनाने जा रहा है, बल्कि संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए कई बड़े बदलाव भी लागू करने वाला है.

 अब आसान नहीं होगी डगर

बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि पिछली बार (CET 2024) बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के उत्तीर्ण होने के कारण दूसरे चरण की परीक्षाओं के आयोजन में जटिलताएं आई थीं. इस समस्या के समाधान के लिए CET 2026 में निम्नलिखित बदलाव किए जा रहे हैं. इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया जा सकता है, ताकि केवल गंभीर और योग्य अभ्यर्थी ही आगे बढ़ सकें. बोर्ड का लक्ष्य है कि CET के बाद दूसरे चरण की परीक्षा तक केवल सीमित और पात्र अभ्यर्थी ही पहुंचें, ताकि मुख्य परीक्षा का आयोजन एक ही पारी (Single Shift) में किया जा सके.  CET 2026 का स्कोर अब 3 साल के लिए मान्य रहने की संभावना है, जिससे अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा देने के तनाव से मुक्ति मिलेगी. परीक्षा के पेपर का स्तर भी पहले की तुलना में कठिन रह सकता है.

कब होंगे आवेदन और कब होगी परीक्षा?

बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने आगे बताया कि राजस्थान CET 2026 का खाका तैयार हो चुका है जिसके अनुसार मई 2026 के अंत तक जारी होने की उम्मीद. इसके  आवेदन जून में शुरू होंगे और परीक्षा नवंबर 2026 में प्रस्तावित है. आवेदन जुलाई में लिए जाएंगे और परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है.

इन 19 भर्तियों का खुलेगा रास्ता

राजस्थान में पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), एलडीसी (LDC), राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और छात्रावास अधीक्षक जैसी करीब 19 महत्वपूर्ण भर्तियां सीधे तौर पर CET स्कोर पर टिकी हैं. बोर्ड का मानना है कि इन बदलावों से पारदर्शिता बढ़ेगी और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular