19.9 C
New Delhi
Wednesday, November 4, 2026
Homeराजस्थानRajasthan Bus Strike : राजस्थान बस चालक हड़ताल पर, निजी बस सेवा...

Rajasthan Bus Strike : राजस्थान बस चालक हड़ताल पर, निजी बस सेवा प्रभावित; जानें क्या है मांगें

Rajasthan Bus Strike: राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स के विभिन्न संगठनों की ओर से 24 जनवरी को एक दिवसीय बसों की हड़ताल की घोषणा की गई है। हड़ताल को संगठनों ने समर्थन दिया है। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर ऐसे रूट पर जहां राजस्थान रोडवेज की बसें कम चलती है।

बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से केन्द्र की नीति के खिलाफ बसों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते बस ऑपरेटर्स में नाराजगी है। ऐसे में शनिवार को चक्का जाम कर बस ऑपरेटर्स प्रदर्शन करेंगे।

समय रहते समाधान नहीं तो करेंगे अनिश्चितकालीन चक्काजाम

वहीं, ऑल राजस्थान कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मदन यादव ने बताया कि बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि शनिवार को प्रस्तावित चक्काजाम हड़ताल का समर्थन किया जाएगा। समय रहते समाधान नहीं किया जाता है तो ऑल राजस्थान कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन प्रदेश के सभी बस संगठनों के साथ मिलकर पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन चक्काजाम हड़ताल करेगा।

बस ऑपरेटरों ने लगाया ये आरोप

बस ऑपरेटरों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 1 सितंबर 2025 से बसों से जुड़े जो नए नियम लागू किए गए हैं, उनका आरटीओ स्तर पर गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। नियमों की आड़ में मनमानी कार्रवाई हो रही है, जिससे निजी बस संचालन प्रभावित हो रहा है।

ये है प्रमुख मांगें

-ग्रामीण बसों पर लगे कैरियर को हटाने का निर्देश नियम विरुद्ध।
-एमपी, यूपी की तर्ज पर एआईटीपी परमिट बसों पर राजस्थान में भी उसी अनुपात में टैक्स निर्धारित हो।
-फायर अलार्म सिस्टम चेसिस निर्माणकर्ता कंपनी द्वारा लगाया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
23 %
1.4kmh
0 %
Tue
19 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular