19 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
Homeराजस्थानRajasthan : कोटा से एक और छात्र लापता, 7 दिन में दूसरी...

Rajasthan : कोटा से एक और छात्र लापता, 7 दिन में दूसरी घटना, पिता ने की ये भावुक अपील

Rajasthan : राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट लापता हो गया है। हॉस्टल से कोचिंग के लिए निकला छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Rajasthan : राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि छात्र हॉस्टल से कोचिंग के लिए निकला था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार अचानक लापता हुए 18 वर्षीय छात्र सीकर जिले के नीमकाथाना का रहने वाला है। वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हॉस्टल में रहकर निजी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा है। ऐसे में पहले लापता हुआ छात्र मिला नहीं और दूसरा छात्र लापता हो गया। हॉस्टल से छात्रों का सिलसिलेवार तरीके से गायब होना जांच का विषय है।

एक सप्ताह में दूसरी घटना

बताया जा रहा है कि लापता छात्र युवराज शनिवार सुबह 7:00 बजे कोचिंग के लिए निकला था। छात्र ने अपना मोबाइल को हॉस्टल में ही छोड़कर गया था। अन्नतपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने हॉस्टल में जाकर छात्र के कमरे की जांच पड़ताल की। आपको बता दें कि बीते रविवार से लापता छात्र रचित का आज आठवें दिन भी कोई पता नहीं लग सका है।

नीमकाथाना का निवासी है छात्र युवराज

शनिवार को गायब हुआ कोचिंग छात्र मूल रूप से सीकर के नीमकाथाना स्थित गणेश नगर निवासी है। गोबरिया बावड़ी, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ड्रीमलैंड रेजीडेंसी में रहता था। इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोचिंग संस्थान में नीट की कोचिंग कर रहा था।

स्क्वायड की टीमों को नहीं मिला कोई सुराग

कोटा पुलिस ने शनिवार को डॉग स्क्वायड की टीमें भी चंबल नदी के किनारे और जंगल में भेजी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर डॉग स्क्वायड की टीमें आज के बजाय उस दिन आ जाती जब मौके से बैग और कुछ सामान मिला था तो शायद कुछ पता लग जाता।

बेटा जहां भी है घर आजा, पिता ने शेयर किया वीडियो

16 वर्षीय लापता छात्र रचित के पिता ने अपने बेटे के पोस्टर छपवा कर कोटा के आसपास के हाईवे, ग्रामीण क्षेत्र में लगाए गए हैं। पिता ने एक भावुक अपील करते हुए एक वीडियो शेयर की किया है। वीडियो में उन्होंने अपने बेटे रचित से कहा कि बेटा तू जहां भी है घर आजा, तुझे कोई कुछ नहीं कहेगा, तेरे मम्मी पापा परेशान हैं, तुझे जो करना है वो करना पर एक बार घर आजा।

एमपी के राजगढ़ के रहने वाले है रचित

बीते रविवार को गायब होने वाला छात्र रचित मध्य प्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला है। वह कोटा में 1 साल से जईई की तैयारी कर रहा है और बीते रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हॉस्टल से टेस्ट की बात कहकर कोचिंग के लिए निकला था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
29 %
1.6kmh
0 %
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular