30 C
New Delhi
Thursday, September 10, 2026
Homeराजस्थानRajasthan को मिली बड़ी सौगात! मुकुंदरा टनल का पहला हिस्सा चालू, दूसरा...

Rajasthan को मिली बड़ी सौगात! मुकुंदरा टनल का पहला हिस्सा चालू, दूसरा जल्द होगा तैयार

Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित चेचट टनल को आज से ट्रॉयल के लिए खोल दिया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने झालावाड़ और मध्य प्रदेश की ओर से कोटा आने वाले वाहनों के लिए टनल-1 का संचालन शुरू कर दियागया है. यह ट्रायल करीब 2 महीने तक चलेगा. NHAI के परियोजना निदेशक संदीप आहवाल ने बताया कि फिलहाल झालावाड़ से कोटा की ओर आने वाले वाहन टनल-1 से गुजरेंगे. करीब 15 दिन बाद कोटा से झालावाड़ जाने वाले वाहनों के लिए दूसरी टनल भी शुरू कर दी जाएगी.

जाम से मिलेगी राहत

टनल शुरू होने से दरा की नाल पर लगने वाले लंबे जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अनुमान है कि करीब 50% यातायात टनल से गुजरने लगेगा, जिससे हाईवे पर दबाव कम होगा.

आज ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

दरा में बन रहे रेलवे अंडरपास के दूसरे हिस्से के गर्डर हटाने के कार्य के चलते आज रात 12 बजे तक कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इस दौरान आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को प्राथमिकता दी जाएगी. रेलवे अंडरपास के दूसरे हिस्से के गर्डर हटाने और ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अंडरपास का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच जाएगा, इसके अगले दो से तीन महीने में अंडरपास शुरू होने की संभावना है, जिससे दरा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुगम हो जाएगी.

राजस्थान की सबसे बड़ी टनल

मुकुंदरा टनल राजस्थान की सबसे लंबी सड़क टनल मानी जा रही है. इसकी कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर है, जिसमें 3.3 किलोमीटर मुख्य टनल और 1.6 किलोमीटर कट एंड कवर सेक्शन शामिल है. टनल की चौड़ाई करीब 38 मीटर है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
31.1 °
30 °
79 %
1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular