32 C
New Delhi
Thursday, September 3, 2026
Homeराजस्थानRailways Big Decision : यात्रियों के लिए खुशखबरी! जयपुर-हैदराबाद के बीच चलेगी...

Railways Big Decision : यात्रियों के लिए खुशखबरी! जयपुर-हैदराबाद के बीच चलेगी नई रेगुलर वीकली ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Railways Big Decision : रेलवे का बड़ा फैसला। रेलवे ने जयपुर और हैदराबाद की जनता को एक नई साप्ताहिक ट्रेन का तोहफा दिया है। रेलवे के अनुसार पहले इस रूट पर कुछ खास दिनों में विशेष ट्रेनें चलाई जाती थीं। पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस विशेष ट्रेन की व्यवस्था को नियमित साप्ताहिक ट्रेन सेवा में बदलने का फैसला लिया है। रेलवे के अनुसार हैदराबाद से जयपुर जाने वाली ट्रेन हर शुक्रवार को चलेगी। पर इस ट्रेन की शुरुआत 24 जुलाई से होगी। वापसी में, जयपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन 26 जुलाई से हर रविवार को चलेगी। रेलवे के इस कदम से इस रुट के यात्रियों में खुशी की लहर है।

4 राज्य व 25 रेलवे स्टेशनों से गुजरेगी जयपुर से चलने वाली यह ट्रेन

जयपुर-हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक ट्रेन चार राज्यों से होकर गुजरेगी। जयपुर से चलने के बाद यह ट्रेन 25 रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वहीं राजस्थान में करीब 7 रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव निम्न हैं। जयपुर जंक्शन, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर जंक्शन, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, नीमच, मंदसौर, रतलाम जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, खंडवा जंक्शन, मलकापुर, अकोला जंक्शन, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बसमत, पूर्णा जंक्शन, नांदेड़, मुदखेड, निज़ामाबाद जंक्शन, कामारेड्डी, सिकंदराबाद जंक्शन और हैदराबाद हैं।

हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद के प्रमुख स्टॉपेज

वहीं हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद से चलने पर ये निम्न स्टेशन पड़ेंगे। प्रमुख स्टॉपेज में सिकंदराबाद जंक्शन, कामारेड्डी, निज़ामाबाद जंक्शन, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, रतलाम जंक्शन, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, फुलेरा और अंत में जयपुर जंक्शन शामिल हैं।

29 मई से शुरू होगा एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन

राजस्थान में एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 मई से शुरू होगा। यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी देगी। इस ट्रेन का राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09257, भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 29 मई से 26 जून तक भावनगर टर्मिनस से हर शुक्रवार को 14.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.55 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09258, शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 मई से 27 जून तक शकूरबस्ती से हर शनिवार को 13.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
31.1 °
70 %
2.6kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
28 °
Sat
25 °
Sun
32 °
Mon
38 °

Most Popular