33 C
New Delhi
Sunday, August 30, 2026
Homeराजस्थानNEET UG 2026: राजस्थान काउंसलिंग राउंड-1 का रिजल्ट जारी, 589 स्कोर पर...

NEET UG 2026: राजस्थान काउंसलिंग राउंड-1 का रिजल्ट जारी, 589 स्कोर पर मिली सरकारी MBBS सीट

NEET UG 2026: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के तहत पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी हो गया है. इसके तहत जनरल कैटेगरी में नीट यूजी की ऑल इंडिया रैंक 14220 और 589 नंबर वाले कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की गई है, जबकि सेंट्रल काउंसलिंग के पहले राउंड में 22342 रैंक और 572 अंक पर सीट अलॉट हुई थी. राजस्थान की काउंसलिंग में क्लोजिंग रैंक 8122 अंक ऊपर गई है, जबकि अंकों की बात की जाए तो यह 17 नंबर ऊंची गई है.

निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जयपुर का सवाई मान सिंह मेडिकल (SMS) कॉलेज सभी उम्मीदवारों की पहली पसंद रहा है. वहीं, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जैसलमेर सबसे कम ने पसंद किया है. राजस्थान में सरकारी एमबीबीएस सीटों पर एनआरआई कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 1039206 रही है, जिस पर 205 अंक है. अन्य राज्य के एनआरआई कैंडिडेट्स की क्लोजिंग रैंक 996205 रही है. इस पर नीट यूजी का स्कोर 213 अंक है.

काउंसलिंग के आगे के पीरियड में इन बातों का रखें ध्यान

  1. कैंडिडेट 5 सितंबर तक ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर सकेंगे. यह रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी व पासवर्ड से जनरेट होगा. इसी समय सीमा में उन्हें अलॉटमेंट लेटर में प्रथम वर्ष की ट्यूशन फीस भी ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी.
  2. ऐसे कैंडिडेट जिन्हें सरकारी या प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज का अलॉटमेंट हुआ है, 5 सितंबर तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में ओरिजिनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थिति देनी है.
  3. कैंडिडेट को 4 सेट्स में एप्लीकेशन फॉर्म का फाइनल प्रिंट और उसमें मांगे गए सभी चार सेट फोटोकॉपी के साथ ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स भी लेकर जाने हैं.
  4. अलॉटमेंट लेटर में दी गई फीस की ऑनलाइन पेमेंट की स्लिप भी साथ लेकर जानी है.
  5. राजस्थान नीट यूजी राज्यस्तरीय काउंसलिंग का प्रथम राउंड अलॉटमेंट है. कैंडिडेट अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं तो वह फ्री एग्जिट का ऑप्शन भी ले सकता है.
  6. इस तरह से कैंडिडेट सेकंड राउंड अलॉटमेंट प्रक्रिया मे भी दोबारा शामिल हो सकेगा.
  7. अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट है तो कॉलेज डेस्क पर इसकी स्वीकृति देनी है. इसके बाद आगे के राउंड में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है. यह सारी प्रक्रिया कैंडिडेट्स को स्वयं उपस्थित होकर करनी है.

सरकारी व राजमेस कोलेज की सरकारी फीस पर एमबीबीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक :-

कैटेगिरीरैंकनीट यूजी स्कोर
जनरल बॉयज14220589
जनरल गर्ल्स13956589
ओबीसी बॉयज14412588
ओबीसी गर्ल्स14349588
ईडब्ल्यूएस बॉयज16083584
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स16186584
एमबीसी बॉयज21222574
एमबीसी गर्ल्स22534572
एससी बॉयज75230512
एससी गर्ल्स76486511
एसटी बॉयज ( नॉन ट्राइबल)79028509
एसटी गर्ल्स ( नॉन ट्राइबल)83919505
एसटी बॉयज (ट्राइबल एरिया)259741406
एसटी गर्ल्स (ट्राइबल एरिया)258116406

सरकारी व राजमेस कोलेज की मैनेजमेंट फीस पर एमबीबीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक :

कैटेगिरीरैंकनीट यूजी स्कोर
जनरल बॉयज51035534
जनरल गर्ल्स50610535
ओबीसी बॉयज52672533
ओबीसी गर्ल्स52622533
ईडब्ल्यूएस बॉयज63056522
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स64913521
एमबीसी बॉयज66912519
एमबीसी गर्ल्स90078500
एससी बॉयज305417387
एससी गर्ल्स307268387
एसटी बॉयज ( नॉन ट्राइबल)235211416
एसटी गर्ल्स ( नॉन ट्राइबल)246139411
एसटी बॉयज (ट्राइबल एरिया)1150300185
एसटी गर्ल्स (ट्राइबल एरिया)1088174195

सरकारी व राजमेस कोलेज की सरकारी फीस पर बीडीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक:-

कैटेगिरीरैंकनीट यूजी स्कोर
जनरल बॉयज41492546
जनरल गर्ल्स38157549
ओबीसी बॉयज46041540
ईडब्ल्यूएस बॉयज46482539
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स42575544
एमबीसी बॉयज54349531
एमबीसी गर्ल्स52535533
एससी बॉयज168984449
एससी गर्ल्स159496454
एसटी बॉयज ( नॉन ट्राइबल)181739442
एसटी गर्ल्स ( नॉन ट्राइबल)187809442
एसटी बॉयज (ट्राइबल एरिया)319761382
एसटी गर्ल्स (ट्राइबल एरिया)395431356
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
4.1kmh
100 %
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
40 °
Wed
38 °
Thu
39 °

Most Popular