19.2 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
Homeराजस्थानMahashivratri 2024: कोटा में शिव बारात में करंट फैला, झंडा हाईटेंशन लाइन...

Mahashivratri 2024: कोटा में शिव बारात में करंट फैला, झंडा हाईटेंशन लाइन से टकराने 18 बच्चे झुलसे

Mahashivratri 2024: राजस्थान के कोटा में शिवरात्रि के मौके पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शिव बारात के दौरान 18 जने करंट की चपेट में आए।

Mahashivratri 2024: राजस्थान के कोटा शहर में महाशिवरात्रि के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से शिव बारात में करीब 18 बच्चे झुल गए है। सभी घायल बच्चों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे है। घटना कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, आईजी रविंदर गौड सहित आला अधिकारी एमबीएस चिकित्सालय पहुंचे।

झंडा हाईटेंशन लाइन से टकराया

बताया जा रहा है कि कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास सकतपुर काली बस्ती में महाशिवरात्रि के जुलूस के दौरान यह हादसा हुआ है। झंडा हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से नीचे था, लेकिन इसकी चपेट में आए गए। बच्चे करंट की चपेट में आने के बाद सड़क में एक गड्ढा भी हो गया। जैसे ही यह हादसा हुआ अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग बच्चों को गोद में उठाकर गाड़ियों से लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, कोटा में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 18 नागरिकों के झुलसने का समाचार दु:खद है। प्रभु नीलकंठ से प्रार्थना है कि घायल नागरिकों को अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को उचित निर्देश दिए गए हैं।

ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री ने ये निर्देश

हादसे के बाद सभी बच्चों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी चीज की कमी नहीं होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर घायल बच्चों से मिलने के लिए एमबीएस चिकित्सालय पहुंचे। नागर ने आश्वास दिया है कि हर संभव मदद की जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
46 %
1.1kmh
0 %
Mon
19 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
29 °
Fri
27 °

Most Popular