19.2 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
Homeहेल्थVitamin C: खून की कमी से लेकर दांतों की समस्याओं तक, यह...

Vitamin C: खून की कमी से लेकर दांतों की समस्याओं तक, यह विटामिन है जिम्मेदार, जानिए लक्षण और बचाव

Vitamin C: शरीर में विटामिन की कमी से भी कई समस्याएं हो सकती हैं। बता दे कि विटामिन सी की कमी से शरीर में स्कर्वी नमक रोग होता है, जो एक गंभीर बीमारी है। विटामिन सी की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं। इस बीमारी में थकान, कमजोरी, दांतों और मसूड़ों का कमजोर हो जाना एवं उनसे से खून आना, जोड़ों में दर्द और अधिक यूरिक एसिड होने जैसे लक्षण शामिल हैं।

Vitamin C: हमारे शरीर के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिनमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेड भी शामिल हैं। शरीर में विटामिन की कमी से भी कई समस्याएं हो सकती हैं। बता दे कि विटामिन सी की कमी से शरीर में स्कर्वी नमक रोग होता है, जो एक गंभीर बीमारी है। विटामिन सी की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं। इस बीमारी में थकान, कमजोरी, दांतों और मसूड़ों का कमजोर हो जाना एवं उनसे से खून आना, जोड़ों में दर्द और अधिक यूरिक एसिड होने जैसे लक्षण शामिल हैं।

शरीर में खून की कमी :

खून की कमी होने पर शरीर की रक्त कोशिकाएं कम होने लगती है। यह एक गंभीर समस्या है। खून की कमी को पूरा करने में विटामिन सी काफी असरदार होता है। यह खून में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है और खून में आयरन अवशोषित होने लगता है। यही कारण है कि पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन शरीर में होने वाली खून की कमी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आंखों के लिए:

विटामिन सी आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। आंखों को स्वस्थ रखने में इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण काफ़ी मददगार होते हैं। आपको बता दे कि कई बार विटामिन सी की कमी से आंखों में मोतियाबिंद जैसी बीमारी हो सकती है।

त्वचा पर झुर्रियां:

यदि आपकी त्वचा बेजान और ड्राई होने लगे ,तो आपके शरीर में विटामिन सी की कमी हो सकती है। त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखने में शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा बेहद ज़रूरी है। विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है जो बेजान त्वचा को पोषण देती है।और आपकी त्वचा ग्लो करने लगती है।

विटामिन C के स्त्रोत:

हमारी प्रकर्ति में विटामिन सी के कई स्रोत हैं। आंवला, नींबू, संतरा, अंगूर, अमरूद, सेब, केला, टमाटर, कटहल, शलगम, पुदीना, मूली के पत्ते और दूध विटामिन सी से भरपूर होते हैं। अपने दैनिक भोजन में इन वस्तुओं को शामिल करने से आप अपने शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
46 %
1.1kmh
0 %
Mon
19 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
29 °
Fri
27 °

Most Popular